Garlic Chilli Pickle: अचार को बनकर तैयार होने में थोड़ा लंबा समय लगता है.अचार को अच्छी तरह पकने के लिए कई दिनों तक धूप में रखना पड़ता है. लेकिन ये अचार की रेसिपी सिर्फ 20 मिनट में बनकर खाने के लिए तैयार हो जाएगी. जी हां मास्टरशेफ पकंज भदौरिया ने लहसुन और मिर्च की चटपटी अचार की रेसिपी शेयर की है.शेफ ने बताया कि लहसुन मिर्च के अचार के लिए हरी मिर्च का चुनाव अपनी पसंद के अनुसार करें. पतली, छोटी और गहरे हरे रंग की मिर्च तीखी होती हैं, जबकि मोटी और हल्के रंग की मिर्च कम तीखी होती हैं.इसलिए मिर्च का सही चुनाव आपके लहसुन मिर्च के अचार के स्वाद को बहुत प्रभावित करेगा. लहसुन को छिलकर रख लें और इस वीडियो से सीखें अचार बनाने का पूरा प्रोसेस.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-garlic-chilli-spicy-pickle-learn-from-chef-pankaj-in-20-minutes-ws-l-10251008.html







