देहरादून: आमतौर पर सर्दियों के दिनों में अचार आदि खाने से जुकाम हो जाता है और गले में दर्द भी महसूस होता है. मगर, हम आपको एक ऐसे अचार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको न तो नुकसान पहुंचाएगा और न सेहत पर असर डालेगा. अगर कुछ होगा तो वो सर्दियों के दिनों में आपकी इम्यूनिटी बूस्ट. अगर आप जायके के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखना चाहते हैं तो आपके लिए सर्दियों में हल्दी का अचार खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं कि कैसे बनता है ये आचार.
सर्दियों में क्यों फायदेमंद है हल्दी का अचार?
आयुर्वेदिक चिकित्सक शालिनी जुगरान के अनुसार, कच्ची हल्दी एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है. इसके साथ ही इसकी प्रकृति एंटी-इंफ्लेमेटरी होने के चलते कच्ची हल्दी हमारी स्किन, डाइजेस्टिव सिस्टम, श्वसन संबंधी दिक्कतों के इलाज में उपयोगी होती है.
उन्होंने बताया कि कच्ची हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही कई हेल्थ बेनिफिट्स देती है. उन्होंने बताया कि कच्ची हल्दी में कारकियुमिन नाम का यौगिक पाया जाता है,जो दिल की सेहत को दुरुस्त करता है और इसमें कैंसररोधी गुण भी पाए जाते हैं. कच्ची हल्दी में एंटी फंगल, एंटी ओक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसके चलते यह इन्फेक्शन को रोकने में योगदार देता है. अगर आप खाने के साथ ही हल्दी का आचार खाते हैं तो इसे आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत हो सकती है और स्किन प्रोब्लम्स भी दूर होती है.
आचार के लिए ये सामान जरूरी
अंजू ने बताया कि वह पहाड़ में उगाई गई कच्ची हल्दी से जल्द ही अचार तैयार किया जा सकता है. हल्दी का अचार बनाने के लिए आपको 250 ग्राम कच्ची हल्दी, एक चम्मच मेथी दाना, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, नमक, 1 अदरक, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, सरसों के दाने, 2 चम्मच राई के दाने, एक चम्मच हींग के साथ ही आधा कप नींबू के रस की जरूरत होगी.
कैसे तैयार करते हैं हल्दी का अचार?
हल्दी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्ची हल्दी और अदरक को छील लीजिए और इसे धो लीजिए. इसका पानी पूरी तरह से सूखने के लिए धूप में रख दें. इसके बाद आप इन्हें कद्दूकस कर लीजिए. अब एक चौड़े मुंह वाले बर्तन को गैस पर रख कर जला दीजिए. इसमें दो बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर इसे गर्म कर लीजिए. अब इस गर्म तेल में स्वादानुसार नमक के साथ ही हींग, मेथी, राई दाना ,अदरक, सरसों के दाने, लाल मिर्च पाउडर डालकर इन्हें धीमी आंच पर भून लीजिए. अब इसे थोड़ा ठंडा होने दीजिए और हल्दी पर डाल दीजिए, नींबू का रस डालकर आप इसे अच्छी तरह मिला लीजि, यह ऑप्शनल है. अगर आप इसके स्वाद को पहाड़ी टच देना चाहते हैं तो आप जंबू और गुलाबी हिमालयी नमक का उपयोग कर सकते हैं. तीन से चार दिनों तक आप इसे कांच के जार में भरकर धूप दिखा सकते हैं और खा सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-benefits-of-eating-turmeric-pickle-in-winter-haldi-ka-achar-kaise-bnayein-local18-9958968.html







