Last Updated:
लहसुन-धनिया चटनी स्वाद के साथ इम्यूनिटी बढ़ाती है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है और पाचन सुधारती है. इसे पराठे या रोटी के साथ दो मिनट में बनाएं.
आलू या गोभी के पराठे हों, या गर्मागर्म दाल और रोटी. अगर उसके साथ लहसुन और धनिये की चटनी हो तो क्या ही कहना. ये चटनी न सिर्फ़ स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी और फायदे बताने जा रहे हैं. इनको जानने के बाद आप इस रेसिपी को जरूर बनाकर ट्राई करेंगे.
इसको बनाना बहुत ही आसान है, इसको बनाने में बस दो मिनट का ही समय लगता है. चलिए जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका.
स्वास्थ्य लाभ
- लहसुन:
- इम्यूनिटी बढ़ाता है
- कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है
- एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर
- धनिया:
- पाचन सुधारता है
- शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है
- विटामिन A, C और मिनरल्स से भरपूर
लहसुन-धनिया चटनी बनाने की विधि
सामग्री:
- हरा धनिया – 1 कप
- लहसुन की कलियां – 8-10
- हरी मिर्च – 2-3
- नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- जीरा – ½ चम्मच
- थोड़ा पानी (जरूरत अनुसार)
विधि:
- धनिया को धोकर मोटा-मोटा काट लें.
- मिक्सर में धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा और नमक डालें.
- नींबू का रस और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
- स्मूद पेस्ट बनने पर चटनी तैयार है,
- इसे पराठे, स्नैक्स या रोटी के साथ परोसें, यह चटनी कम तेल वाली, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-lahsun-dhaniya-chutney-recipe-and-health-benefits-explained-here-ws-ln-9849157.html







