Last Updated:
दरभंगा में मिथिलांचल के लोग ठंड में लाल फल से बनी लाल चटनी का आनंद लेते हैं, जो सरसों का तेल, लहसुन, धनिया, मूली और लाल मिर्च से बनती है और बेहद स्वादिष्ट होती है.
दरभंगा. आज हम आपको एक अनोखी और स्वादिष्ट चटनी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपके खाने को एक नया स्वाद देगी. यह चटनी लाल फल से बनाई जाती है, जो देखने में आकर्षक और खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. चुकी या सीजनली फल होता है इसलिए ठंड के मौसम में इस चटनी का आनंद अक्सर घर में लोग लेते हैं खासकर मिथिलांचल के अगर हम बात करें तो काफी सारे लोग इस लाल चटनी के शौकीन होते हैं.
सामग्री: 1 लाल फल- 2-3 लहसुन की कलियां- 1/4 कप धनिया की हरी पत्तियां- 1/2 कप मूली, कटी हुई- 2-3 लाल सूखी मिर्च- नमक, स्वादानुसार- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
इसे बनाने का विधि
1. सबसे पहले, लाल फल को छीलकर उसके ऊपरी भाग को हटाकर एक तरफ रख दें.
2. एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें और उसमें लाल सूखी मिर्च और लहसुन की कलियां डालकर फ्राई करें.
3. अब, मिक्सी जार में लाल फल, लहसुन, धनिया की पत्तियां, मूली, नमक और फ्राई किए हुए मसाले डालकर एक पेस्ट बना लें.
4. इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और उसमें सरसों का तेल मिलाएं.
5. आपकी लाल चटनी तैयार है! इसे आप चावल, दाल, रोटी या किसी भी अन्य व्यंजन के साथ परोस सकते हैं.
लाल चटनी एक अनोखा और स्वादिष्ट विकल्प है जो आपके खाने को एक नया स्वाद देगी. यह चटनी बनाने में आसान है और इसे आप अपने पसंदीदा व्यंजनों के साथ परोस सकते हैं. तो इस चटनी को जरूर ट्राई करें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद लें! आप देखेंगे की यह वाकई में बहुत ही स्वादिष्ट होगा. आपके साथ खाने वाले आपके दोस्त भी इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-unique-tasty-chutney-recipe-from-red-fruit-revealed-local18-ws-l-9938016.html

















