Home Food विदेशों तक मशहूर है रामपुर का समोसा, अजवाइन फ्लेवर में होता है...

विदेशों तक मशहूर है रामपुर का समोसा, अजवाइन फ्लेवर में होता है तैयार, गजब का स्वाद, 12 सालों से है बादशाहत

0
8



Last Updated:

Rampur Famous Samosa : रामपुर में कल्लू का समोसा काफी फेमस है. इस समोसे की डिमांड विदेशों तक है. यह समोसा अजवाइन फ्लेवर में तैयार किया जाता है. इसके स्वाद के लोग दीवाने हैं. इनके समोसे खाने के लिए दुकान में हर समय भीड़ लगी…और पढ़ें

अंजू प्रजापति/रामपुर: रामपुर के डिग्री कॉलेज के पास कल्लू समोसे वाले की दुकान पिछले 12 साल से अपने स्वाद के लिए मशहूर है. यहां के समोसे सिर्फ शहर में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान बना चुके हैं. दुकान के मालिक कल्लू का दावा है कि उनके समोसे कुवैत तक मंगवाए जाते हैं.
कभी 2 रुपये में मिलने वाले यह समोसे अब 5 रुपये के हो गए हैं. हालांकि, दाम बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की लाइन कम नहीं हुई. दिनभर में 3 से 4 हजार समोसे की बिक्री आसानी से हो जाती है. यह इस बात का सबूत है कि लोग इस स्वाद को कितना पसंद करते हैं.

कल्लू के समोसे की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा स्वाद है. इनके आलू में अजवाइन का फ्लेवर दिया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है और समोसे के स्वाद को  दो गुना बढ़ा देता है साथ ही मीठी और खट्टी चटनी के साथ इसे परोसा जाता है, जो दुकान में खास तौर पर तैयार की जाती है. इसके अलावा समोसे पर घर में तैयार किया गया चाट मसाला डाला जाता है, जो इसके स्वाद को और बढ़ा देता है.

कल्लू के मुताबिक, उनकी दुकान पर तैयार समोसे कई बार विदेश भी भेजे गए हैं. कुवैत में रहने वाले भारतीय लोग खासतौर पर इस स्वाद को पसंद करते हैं और यहां से मंगवाते हैं. कल्लू समोसे वाले की यह छोटी-सी दुकान आज रामपुर की पहचान बन चुकी है. अगर आप रामपुर आएं, तो यहां के मशहूर समोसे का स्वाद लेना न भूलें.

homelifestyle

विदेशों तक मशहूर है रामपुर का समोसा, अजवाइन फ्लेवर में होता है तैयार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-rampur-kallu-famous-samosas-dimand-abroad-have-a-unique-flavor-taste-since-last-12-years-local18-8958838.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here