Last Updated:
Moradabad: आपने आज तक बहुत से फ्लेवर की आइसक्रीम खायी होगी पर क्या गन्ने की आइसक्रीम खायी है? नहीं तो अब ट्राय कर लीजिए. सहारनपुर के ये किसान गन्ने की आइसक्रीम बनाकर बेच रहे हैं और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे है…और पढ़ें
गन्ने की आइसक्रीम।
हाइलाइट्स
- सहारनपुर के किसान ने गन्ने से आइसक्रीम बनाई.
- गन्ने के रस और गाय के दूध से बनी है आइसक्रीम.
- प्राकृतिक आइसक्रीम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
मुरादाबाद/पीयूष शर्मा: जैसे-जैसे बीमारियां बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे लोग जागरूक होकर प्राकृतिक चीजों को अपनाने लगे हैं. यूपी के मुरादाबाद में एक ऐसे किसान हैं, जो प्राकृतिक उत्पाद तैयार कर लोगों को मुहैया कराने और उन्हें इनके सेवन के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं. वे मिलेट्स सहित कई अन्य प्राकृतिक उत्पाद तैयार कर लोगों तक पहुंचा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने प्राकृतिक गन्ने की आइसक्रीम तैयार की है, जो बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब है. ये आइसक्रीम केवल गन्ने के रस और गाय के दूध से ही बनाई गई है.
गन्ने के रस से बनी आइसक्रीम
किसान अरेन्द्र ने बताया कि ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ने का क्षेत्र है. गन्ने से जितने भी उत्पाद तैयार किए जाते हैं, वे सभी हम बना रहे हैं. फिलहाल तीन उत्पाद मुख्य रूप से तैयार कर बेचे जा रहे हैं. पहला गन्ने से गुड़, शक्कर और खांड, दूसरा सिरका और तीसरा गन्ने के रस को फ्रोजन कर तैयार की गई आइसक्रीम. इस आइसक्रीम में गन्ना हमारे खेत का है और दूध हमारी गाय का, जिससे यह पूरी तरह से प्राकृतिक बनी है और इसमें कोई मिलावट नहीं है. हम विभिन्न एक्सपो में शामिल होकर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं और प्राकृतिक आइसक्रीम खिलाने का काम कर रहे हैं, जिसका हमें बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.’
कैसे होती है तैयार
गन्ने की आइसक्रीम खाने आए संदीप गुप्ता ने बताया कि वह इस समय गन्ने के रस से तैयार की गई प्राकृतिक आइसक्रीम का आनंद ले रहे हैं. इसे एक आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पाद के रूप में तैयार किया गया है. गाय के दूध और गन्ने के रस से बनी यह आइसक्रीम स्वाद में बेहद लाजवाब है. इसे खाने में बहुत मजा आ रहा है और यह बहुत टेस्टी भी है.
इसे बनाने के लिए गाय के दूध को गाढ़ा करना होता है और जब दूध मतलब भर का पक जाए तो उसमें गन्ने का रस छानकर मिला दें और इस मिश्रण को सांचे में डालकर जमा दें. आप चाहें तो लांग लाइफ के लिए गन्ने के रस को पहले पकाकर फिर ठंडा करके भी दूध में मिला सकते हैं.
Moradabad,Uttar Pradesh
March 19, 2025, 10:26 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/agriculture/sugarcane-ice-cream-prepared-by-farmer-loved-by-everyone-know-recipe-healthy-organic-treat-local18-9111739.html

















