Home Food सर्दियों की वायरल रेसिपी, मिनटों में तैयार होती क्रिस्पी आलू.चीज़ के साथ...

सर्दियों की वायरल रेसिपी, मिनटों में तैयार होती क्रिस्पी आलू.चीज़ के साथ स्वाद होता दोगुना – Madhya Pradesh News

0
1


Last Updated:

Cheesy Crispy Potato Recipe: सर्दियों की दस्तक के साथ घरों में चटपटे नाश्तों की मांग तेजी से बढ़ जाती है. इसी बीच बघेलखंड में एक पुरानी मगर अब मॉडर्न अंदाज़ में लौटी रेसिपी फिर से चर्चा में है. लोग बता रहे हैं कि चीज़ और मसालों के नए तड़के के बाद यह आलू स्नैक पहले से ज्यादा कुरकुरा, क्रीमी और बच्चों की पहली पसंद बन गया है.

सतना

सर्द हवाओं के साथ जब घर में गरमागरम नाश्ते की खुशबू फैलती है तो भूख खुद ब खुद बढ़ जाती है. ऐसे मौसम में पुरानी यादों को ताज़ा करने वाला एक चटपटा, क्रीमी और बेहद आसान स्नैक फिर से लोगों की पसंद बन रहा है. चीजी मसाला आलू की खुशबू ही पूरे घर का माहौल बदल देती है.

सतना

बघेलखंड के कई घरों में यह रेसिपी आज भी उतनी ही लोकप्रिय है जितनी पहले हुआ करती थी. फर्क सिर्फ इतना है कि पुराने देसी तड़के में अब चीज़ का मॉडर्न फ्लेवर जुड़ गया है. यही कारण है कि यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट बन चुका है.

सतना

Bharat.one से बात करते हुए बघेलखंड निवासी कमला तिवारी ने बताया कि यह रेसिपी सफर में पैक करने के लिए बेहतरीन मानी जाती थी और दादी नानी के अक्सर टिफिन में पूड़ी के साथ इसी को पैक करती थी क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती और खाने में भी स्वाद देती है. आज भी जब यह आलू बनते हैं तो खाने वाले हर बार पूछ ही लेते हैं कि क्या इसमें पुराने समय वाला वही स्वाद है?

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सतना

इस स्नैक की खासियत इसका टेक्सचर है जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से हल्का सा क्रीमी. मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स के तड़के से इसका फ्लेवर और भी उभरकर आता है. यही कारण है कि यह पार्टी, टिफिन और शाम की चाय नाश्ते जैसे हर मौके पर फिट बैठता है.

सतना

चीजी मसाला आलू तैयार करने के लिए 25-30 उबले हुए छोटे आलू, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च, नमक और काली मिर्च जैसे बुनियादी मसाले काफी हैं. इन हल्के पर संतुलित मसालों का मिश्रण ही इस रेसिपी को खास बनाता है क्योंकि कम सामग्री में भी इसका स्वाद शानदार निकलकर आता है.

सतना

कड़ाही में तेल गरम करने के बाद जब आलू हल्का गोल्डन फ्राई होते हैं तो उनकी खुशबू तुरंत ध्यान खींच लेती है. मसाले डालते ही पूरा मिश्रण चटपटे स्वाद में बदलने लगता है और चीज मिलते ही यह स्नैक एकदम क्रीमी और परफेक्ट दिखने लगता है.

सतना

आखिर में जब ऊपर से मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डाले जाते है तो यह रेसिपी देखने में उतनी ही आकर्षक लगने लगती है जितनी खाने में स्वादिष्ट. यही कारण है की ये फ़ूड मूवी टाइम का परफेक्ट स्नैक बन जाता है.

सतना

चीजी मसाला आलू न सिर्फ़ झटपट तैयार होने वाला स्नैक है बल्कि इसकी खूबी यह है कि यह हर मौसम और हर मौके पर पसंद किया जाता है. पुराने दिनों की याद, चीज़ का नया तड़का और मसालों की खुशबू के साथ यह रेसिपी आज भी उतनी ही हिट है जितनी वर्षों पहले थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

वायरल रेसिपी: मिनटों में तैयार होती क्रिस्पी आलू, चीज के साथ स्वाद डबल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-cheesy-masala-potato-snack-trends-in-winter-as-baghelkhands-old-style-recipe-local18-9930413.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here