Home Food सर्दियों के लिए पराठों के साथ 6 स्वादिष्ट चटनी की आसान रेसिपी

सर्दियों के लिए पराठों के साथ 6 स्वादिष्ट चटनी की आसान रेसिपी

0
0


Last Updated:

सर्दियों में भारतीय घरों की रसोई में पराठों के साथ खाने के लिए स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर चटनियां बनाना बेहद आसान है. लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर, मूली, आंवला और भुने तिल-मूंगफली जैसी सामग्री से बनी ये चटनियां पराठों के स्वाद को और बढ़ा देती हैं. कुछ चटनियां गले को भी गर्माहट देती हैं और सर्दी-जुकाम से बचाने में मददगार होती हैं. इन्हें बनाना सरल है, और यह हर पराठे के साथ अलग से सब्जी बनाने की जरूरत को भी खत्म कर देती हैं.

सर्दियां आते ही भारतीय घरों की रसोई में मेथी, गोभी, मूली जैसे मौसमी पराठों की खुशबू घुलने लगती है। अक्सर इन्हें दही या अचार के साथ खाया जाता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग और जबरदस्त स्वाद का अनुभव लेना चाहते हैं तो यहां 6 आसान और स्वादिष्ट चटनियों के बारे में बताया गया है। ये चटनियां इतनी टेस्टी हैं कि पराठों के साथ अलग से सब्जी बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

सर्दियों आते ही भारतीय घरों की रसोई में मेथी, गोभी, मूली जैसे मौसमी पराठों की खुशबू फैलने लगती है. अक्सर इन्हें दही या अचार के साथ खाया जाता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग और जबरदस्त स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं, तो यहां 6 आसान और स्वादिष्ट चटनियों के बारे में बताया गया है. ये चटनियां इतनी टेस्टी हैं कि पराठों के साथ अलग से सब्जी बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

लहसुन की लाल चटनी लहसुन, लाल मिर्च, अदरक और जीरे को मिक्सी में दरदरा पीस लें। फिर इसमें नमक, नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाकर चटनी तैयार करें। यह चटनी आलू-गोभी के पराठे के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।

लहसुन की लाल चटनी
लहसुन, लाल मिर्च, अदरक और जीरे को मिक्सी में दरदरा पीस लें. फिर इसमें नमक, नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाकर चटनी तैयार करें. यह चटनी आलू-गोभी पराठों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

हरा धनिया और मूली की चटनी ताजा हरा धनिया, कद्दूकस की हुई मूली, 2-3 हरी मिर्च, अदरक, भुना जीरा पाउडर, 1 नींबू का रस और नमक सभी सामग्रियों को मिक्सी में डालकर स्मूद पीस लें। मूली का हल्का तीखापन और धनिए की ताजगी इस चटनी के स्वाद को अनोखा बना देती है।

हरा धनिया और मूली की चटनी
ताजा हरा धनिया, कद्दूकस की हुई मूली, 2-3 हरी मिर्च, अदरक, भुना हुआ जीरा पाउडर, 1 नींबू का रस और नमक सभी सामग्रियों को मिक्सी में डालकर स्मूद पीस लें. मूली का हल्का तीखापन और धनिए की ताजगी इस चटनी के स्वाद को अनोखा बना देती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

तिल-मूंगफली की स्पेशल चटनी भुने हुए तिल, भुनी मूंगफली, 4-5 लहसुन की कलियां, 2 सूखी लाल मिर्च, नमक, गुड़, थोड़ा पानी। सभी चीजों को मिलाकर पीस लें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। यह चटनी न सिर्फ शरीर को गर्माहट देती है बल्कि मेथी या गोभी के पराठे का स्वाद भी बढ़ा देती है।

तिल-मूंगफली की स्पेशल चटनी
भुने हुए तिल, भुनी हुई मूंगफली, 4-5 लहसुन की कलियां, 2 सूखी लाल मिर्च, नमक, गुड़ और थोड़ा पानी लें. सभी चीज़ों को मिलाकर पीस लें और गाढ़ा पेस्ट बना लें, यह चटनी न केवल शरीर को गर्माहट देती है, बल्कि मेथी या गोभी पराठों का स्वाद भी बढ़ा देती है.

अदरक-गुड़ की मीठी-तीखी चटनी गुड़ को थोड़े पानी में घोल लें। कद्दूकस किए अदरक को हल्का भूनकर इसमें गुड़ का घोल और बाकी मसाले डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं। सर्दी में यह चटनी गले के लिए भी फायदेमंद है।

अदरक-गुड़ की मीठी-तीखी चटनी
गुड़ को थोड़े पानी में घोल लें, कद्दूकस किया हुआ अदरक हल्का भूनकर इसमें गुड़ का घोल और बाकी मसाले डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं. सर्दियों में यह चटनी गले के लिए भी फायदेमंद होती है.

टमाटर-लहसुन की भुनी चटनी टमाटर भूने हुए, 8-10 लहसुन की कलियां भुनी हुई, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच सरसों का तेल, नमक, थोड़ा सा गुड़ टमाटर और लहसुन को भूनकर, बाकी सामग्रियों के साथ पीस लें। यह चटनी पंजाबी स्टाइल पराठों के साथ खासी लोकप्रिय है।

टमाटर-लहसुन की भुनी चटनी
भुने हुए टमाटर, 8-10 भुनी हुई लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच सरसों का तेल, नमक और थोड़ा सा गुड़ लें. टमाटर और लहसुन को भूनकर बाकी सामग्रियों के साथ पीस लें, यह चटनी पंजाबी स्टाइल पराठों के साथ काफी लोकप्रिय है.

आंवले की खट्टी-मीठी चटनी आंवले उबालकर गूदा निकाल लें, हरा धनिया, हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच भुना जीरा और काला नमक अब सभी चीजों को एक साथ पीसकर चटनी तैयार कर लें। विटामिन C से भरपूर यह चटनी सर्दी-जुकाम से बचाने में भी मददगार होती है।

आंवले की खट्टी-मीठी चटनी
आंवले उबालकर गूदा निकाल लें, हरा धनिया, हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच भुना हुआ जीरा और काला नमक लें. अब सभी चीज़ों को एक साथ पीसकर चटनी तैयार कर लें, विटामिन सी से भरपूर यह चटनी सर्दी-जुकाम से बचाने में भी मददगार होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों के लिए पराठों के साथ 6 स्वादिष्ट चटनी की आसान रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-six-types-of-chatni-recipe-in-winters-local18-ws-kl-9904768.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here