Last Updated:
Tilkut Benefits: तिल की तासीर गर्म होती है. ऐसे में तिलकुट खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है. तिलकुट में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. जनिए तिलकुट खाने के फायदों (tilkut ke fayde) के बारे में.
तिलकुट खाने से पेट साफ रहता है.
Tilkut Benefits: सर्दियों के मौसम में तिल से बनी चीजों का सेवन लोग खूब करते हैं. सफेद और काले तिल के लड्डू, चिक्की, तिल गुड़ वाली पट्टी का स्वाद हर किसी को भाता है. इसी तरह तिल से बनी तिलकुट न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. तिल की तासीर गर्म होती है. ऐसे में तिलकुट (Tilkut) खाने से आपको एनर्जी मिलने के साथ ही शरीर अंदर से गर्म भी रहता है. तिलकुट में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्व होते हैं. तिलकुट चीनी और गुड़ दोनों से ही बनाई जाती है. तो चलिए जानते हैं तिलकुट खाने के फायदों (tilkut ke fayde) के बारे में.
सर्दियों में तिलकुट खाने के फायदे
– चूंकि, तिलकुट को बनाने के लिए तिल, गुड़ का इस्तेमाल होता है, ऐसे में इसे खाने से आपको कैल्शियम मिलता है. इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है.
– तिल में मौजूद कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्ट्रेस दूर कर सकते हैं. आप मेंटली फिट रहने के लिए भी गुड़ और तिल से बनी तिलकुट खा सकते हैं.
– इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. यदि आप सर्दियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप गुड़ से बनी तिलकुट का सेवन करें. चीनी की तुलना में गुड़ अधिक फायदेमंद है.
-तिल में फाइबर होता है. ऐसे में तिल से बनी तिलकुट खाएं या कोई अन्य चीजें, इससे पाचन तंत्र सही रहता है. कब्ज की समस्या नहीं होती है.
-बालों और त्वचा के लिए भी तिलकुट बहुत हेल्दी है. शरीर को गर्माहट प्रदान करती है तिलकुट. स्किन पर ग्लो आता है. बालों की समस्याएं दूर होती हैं.
– तिलकुट खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है. गर्मी बनी रहती है. इसके सेवन से हार्ट हेल्थ भी सही रहता है. चूंकि, इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है. कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल रहता है.
January 19, 2025, 09:52 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-6-surprising-health-benefits-of-eating-tilkut-made-with-gud-and-til-winter-me-tilkut-khane-ke-fayde-in-hindi-8969968.html

















