Home Food सर्दियों में चाहिए कुछ टेस्टी, तो घर में फटाफट बनाए ये हेल्दी...

सर्दियों में चाहिए कुछ टेस्टी, तो घर में फटाफट बनाए ये हेल्दी सूप जो शरीर को रखेंगे गर्म और बढ़ाएंगे इम्यूनिटी

0
1


Last Updated:

सर्दियों में शरीर को गर्म और इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए ये हेल्दी सूप रेसिपीज़ ज़रूर ट्राय करें अदरक लहसुन से लेकर क्रीमी मशरूम और लेमन कोरिएंडर तक, हर सूप हल्का, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर है. घर पर आसानी से बनने वाले ये सूप सेहत का परफेक्ट साथी हैं.

Local18

यह सूप सर्दी में शरीर को गर्म रखता है. कढ़ाही में मक्खन डालकर अदरक-लहसुन भूनें फिर पानी, हल्दी, नमक और काली मिर्च डालें. पाँच-सात मिनट उबालें. हल्का, सादा और इम्युनिटी बढ़ाने वाला सूप तैयार.

Local18

इस सूप के लिए गाजर, बीन्स, मटर और स्वीट कॉर्न को तेल में हल्का भून लें. फिर पानी और नमक डालकर उबालें. आखिर में कॉर्नफ्लोर का घोल डालें, ताकि सूप हल्का गाढ़ा हो जाए.

Local18

टमाटर, अदरक और लहसुन को पानी में उबालकर पीस लें. छानकर दोबारा पकाएं, नमक और थोड़ी चीनी डालें. अंत में तुलसी के पत्ते और ऊपर से क्रीम डालें. खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Local18

पालक उबालकर ठंडे पानी में डालें और पीस लें. कढ़ाही में मक्खन गरम कर प्याज भूनें पालक की प्यूरी डालें. दूध, नमक और थोड़ा जायफल मिलाएं. एक उबाल आते ही गैस बंद कर दें.

Local18

अदरक-लहसुन भूनकर गाजर और पत्तागोभी डालें. पानी और नमक डालकर उबालें. अंत में ढेर सारा हरा धनिया और नींबू का रस मिलाएं. इसे छानना नहीं है सब्जियों का क्रंच ही मजा देता है.

Local18

मक्खन में प्याज और मशरूम सुनहरे होने तक भूनें. गेहूं का आटा डालकर चलाएं. धीरे धीरे दूध मिलाएं ताकि गांठ न पड़े. गाढ़ा होने पर नमक और काली मिर्च डालें.

Local18

अगर कॉर्नफ्लोर नहीं डालना चाहते तो एक उबला आलू मैश करके सूप में मिला दें. इससे सूप नेचुरल तरीके से गाढ़ा होगा और स्वाद भी और अच्छा लगेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में इम्यूनिटी पड़ गई है कमजोर, तो इन आसान तरीकों से बनाएं ये सूप


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-easy-and-healthy-winter-soup-recipes-that-keep-you-warm-and-boost-immunity-soup-kaise-banate-hain-local18-10024758.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here