Home Food सर्दियों में महफिल जमा देगी ये रेसिपी, दुश्मनों को बना देगी दोस्त,...

सर्दियों में महफिल जमा देगी ये रेसिपी, दुश्मनों को बना देगी दोस्त, बनाने का तरीका भी आसान – Uttar Pradesh News

0
1


Last Updated:

Chilli pakoras recipe : मौसम जरा बदलते ही पकौड़ों की याद अपने आप आने लगती है. घर में कोई एक बार मिर्ची पकौड़े का नाम ले दे तो समझिए सबकी भूख दोगुनी होनी तय है.अंदर से मसालेदार, बाहर से कुरकुरे और साथ में मीठी दूध वाली चाय हो जाए तो शाम बन जाती है. ऐसे ही स्वाद भरे पकौड़े घर पर बड़े ही आसान तरीके से बनाए जा सकते हैं.

चाय पकोड़े

सर्द मौसम में पकौड़ियों की फरमाइश न हो ऐसा कभी हुआ ही नहीं. बस कोई बनाने की हामी भर दे तो घर में महफिल अपने आप जम जाती है. मिर्ची पकौड़ा थोड़ा तीखा और थोड़ा चटपटा होता है जो पहली ही बाइट में दिल जीत लेता है. ऊपर से मीठी दूध वाली चाय मिल जाए तो मौसम और भी बढ़िया लगने लगता है.

मासाले

इस पकौड़े की जान इसके अंदर भरा चटपटा आलू मसाला है. इसके लिए 3–4 उबले नए आलू लेने चाहिए, जिनका स्वाद सामान्य आलू से ज्यादा बढ़िया आता है. अब सौंफ, जीरा, हींग, हरा धनियां, कलौंजी और हल्की हरी मिर्च डालने से मसाले की खुशबू रसोई में फैल जाती है. काला नमक, सफेद नमक और चाट मसाला इसमें खट्टा-चटपटा तड़का लगा देते हैं.

तड़का

मसाला बनाने के लिए पैन में एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल गरम करना चाहिए. तेल गरम होते ही हींग, जीरा और कलौंजी डालें, जो चटकते ही गजब की खुशबू छोड़ते हैं. करी पत्ता डाल सकते हैं. बारीक कटी हरी मिर्च और मसलकर तैयार किए आलू डालने से मसाला एकदम सौंधा हो जाता है. आखिर में पिसी सौंफ, नमक, हरा धनियां और चाट मसाला मिलाकर इसे सुनहरा होने तक भून लें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

बेसन

पकौड़े बनाने से पहले बेसन का घोल तैयार करना सबसे जरूरी है. एक कटोरी बेसन में थोड़ा पानी डालकर इसे न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला फेंटें. स्वाद के लिए थोड़ा नमक और हरा धनिया मिला दिया जाए तो घोल और बढ़िया बन जाता है. घोल जितना स्मूद होगा, पकौड़े उतने ही कुरकुरे और बराबर तले हुए निकलेंगे.

मिर्च

जब मसाला ठंडा हो जाए तो बड़ी हरी मिर्च में बीच से हल्का सा चीरा लगाकर उसके बीज निकाल दें. जो लोग तीखा पसंद करते हैं वे थोड़े बीज मसाले में मिला सकते हैं. इसके बाद मिर्च को अच्छे से आलू से भर दिया जाता है. चाहें तो मिर्च को पूरी ही तलिए या बीच से काटकर. दोनों तरीकों का स्वाद कमाल का आता है और मिर्च एकदम भरी-भरी लगती है.

पकोड़े

तेल गरम होते ही भरी हुई मिर्च को बेसन में डुबोकर धीरे से कढ़ाही में छोड़ना चाहिए. मिर्च जैसे ही सुनहरी होने लगती है उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती है. अब गरमा-गरम पकौड़े तैयार हैं. इसके साथ अगर अदरक वाली चाय हो जाए तो कहने की क्या हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में महफिल जमा देगी ये रेसिपी, दुश्मनों को बना देगी दोस्त, बनाना आसान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-chilli-pakoras-recipe-for-winter-local18-9895369.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here