
बहराइच: सर्दियों में लोग सफेद तिल और गुड़ से बनने वाली इस मिठाई को बेहद पसंद करते हैं. इसे बनाने के लिए लोहे की कढ़ाई में गुड़ की चाशनी बना ली जाती है, जिसमें सफेद भुने हुए तिल डालकर हाथों से आकर दिया जाता है. इस तरह सफेद तिल का लड्डू बनाकर तैयार हो जाता है. वहीं अगर कीमत की बात करें तो ₹200 प्रति किलोग्राम तक इसकी कीमत होती है. गुड़ से बनने वाले इस खास लड्डू को कई नाम से जाना जाता है. इसको गुड़ लड्डू या फिर तिल वाला लड्डू कहा जाता है.
घर पर इस तरह कर सकते हैं तैयार
तिल और गुड़ के लड्डू को इस तरह आप घर पर भी तैयार कर सकते है. इसको बनाने के लिए गुड़ और सफेद या काले तिल की जरूरत पड़ती है. पहले गुड़ को लोहे की कढ़ाई में डा कर थोड़ा पानी डालकर पकाया जाता है. जब गुड़ झाग बन कर ऊपर उठने लगता है तो फिर इसको गाढ़ा कर के भट्टी से उतार कर तिल को डाल दिया जाता है.
इसके बाद तिल और गुड़ को अच्छे से मिला लिया जाता है. फिर छोटी-छोटी लोई काटकर गोल कर लिया जाता है. फिर आधे घंटे में यह खाने लायक हो जाता है. इसके बाद इसको आप बड़े आराम से खाकर आनंद ले सकते हैं. वहीं अगर कीमत की बात करें तो यह आपको ₹200 प्रति किलोग्राम तक बड़े आराम से मिल जाता है.
बहराइच में यहां होता है तैयार
अगर आप बना बनाया स्वादिष्ट तिल का लड्डू लेने चाहते हैं तो बहराइच शहर के दरगाह रोड बक्शीपूरा के पास आकर ले सकते हैं. यहां आपको गुड़ के इस लड्डू की कई दुकानें मिल जाएंगी. जहां आप लड्डू को बनते हुए भी बड़े आराम से देख सकते है और ऑडर देकर जितना चाहे बनवा भी सकते हैं. यहां पर लड्डू के साथ आप और भी कई गुड़ से बनने वाले आइटम खरीद सकते हैं. यहा की दुकानें बहुत ही पुरानी हैं, जहा पर बहुत पहले से इन लड्डुओं का काम होता आ रहा है.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 13:30 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-sweet-made-from-jaggery-and-white-sesame-seeds-best-in-taste-good-for-health-recipe-local18-8949003.html
















