Home Food सर्दियों में स्वाद का बेहतरीन मेल: आलू और सिम का अचार, देखते...

सर्दियों में स्वाद का बेहतरीन मेल: आलू और सिम का अचार, देखते हीं मुंह में भर जाएगा पानी

0
1


Last Updated:

ठंड के सीजन में पराठे के साथ अचार का कॉम्बो काफी लाजवाब लगता है. सिम का अचार अपने बेजोड़ स्वाद के लिए जाना जाता है. ऐसे में पराठे के साथ इसकी सर्विंग बहुत ही मजेदार रहती है. इसे बनाकर लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा:  सिम की सब्जी सीजनली होती है लेकिन इसे आप स्टोर करके रखना चाहते हैं तो आप इसको अचार के रूप में उपयोग कर सकते हैं. इसका अचार भी काफी स्वादिष्ट और लाजवाब बनता है. आलू और सिम का अचार एक ऐसी रेसिपी है जो आपको जरूर पसंद आएगा. स्वाद में बेजोड़ होने के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत आसान है. आज हम आपको इस अचार को बनाने का बेहतरीन और सरल तरीका बताने जा रहे हैं.

सामग्री:
2-4 बड़े साइज के आलू
1 कप सिम
1 बड़ा चम्मच सरसों
1 बड़ा चम्मच मैथी
1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 बड़ा चम्मच मिर्ची पाउडर
1 बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 बड़ा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तेल

विधि:
1. सबसे पहले, आलू को कुकर में उबाल लें और छिलका हटाकर पतले आकार में काट लें
2. सिम को भी उबाल लें या तेल में फ्राई कर लें
3. एक कड़ाही में सरसों और मेथी को भुन लें और बेलन के सहारे या मिक्सी में पीस लें
4. फ्राई किए हुए सिम और बारीकी कटा हुआ आलू को एक प्लेट में डालकर उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अजवाइन, नमक और मेथी सरसों का पिसा हुआ मसाला डालें
5. तेल गर्म करके उसमें डालें ताकि अचार दो से चार दिन तक रह सके
6. इस अचार को आप चावल, रोटी, या पराठे के साथ परोस सकते हैं

टिप्स:
आलू और सिम को अच्छे से उबालना चाहिए, ताकि अचार नरम हो. आप अचार में अपने स्वादानुसार मसाले डाल सकते हैं. अचार को गरमा गरम यानी तुरन्त बना हुआ नहीं परोसना चाहिए, इसको एक दिन बाद खाएं ताकि और स्वादिष्ट लगे.

homelifestyle

सर्दियों में स्वाद का बेहतरीन मेल: आलू और सिम का अचार, आसानी से करें तैयार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-prepare-delicious-potato-beans-pickle-using-this-method-local18-ws-l-9921334.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here