Home Food सर्दियों में स्वाद के लिए बेस्ट है गाजर का हलुआ, सीतामढ़ी बाजार...

सर्दियों में स्वाद के लिए बेस्ट है गाजर का हलुआ, सीतामढ़ी बाजार में छाया है इसका जादू, यहां देखें रेसपी – Bihar News

0
0


Last Updated:

सीतामढ़ी के फेकन साह बताते हैं कि ताज़ी गाजर, फुल क्रीम दूध और देसी घी से बना गाजर का हलुआ सर्दियों की खास मिठाई है, जिसे प्यार और धैर्य से पकाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि बेजोड़ हलवा तैयार करने के लिए दूध को धीमी आंच पर पकाना और घी का भूनने में घी का इस्तेमाल सबसे जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी के पुराने बाजार में मीठी सुगंध फैलाने वाले मशहूर हलवाई फेकन साह कहते हैं कि गाजर का हलुआ सर्दियों की सबसे खास मिठाई है. सही स्वाद के लिए ताज़ी लाल देसी गाजर चुनना जरूरी है. लगभग आधा किलो गाजर लेकर उसे छीलकर मोटे कद्दूकस से कद्दूकस कर लें. इसके साथ एक लीटर फुल क्रीम दूध, 4–5 चम्मच देसी घी, आधा कप चीनी, काजू, किशमिश, बादाम और एक चुटकी इलायची पाउडर की जरूरत होगी. सामग्री जितनी शुद्ध होगी, हलुआ उतना ही उम्दा बनेगा.

धीमी आंच पर पकाएं दूध 
फेकन साह बताते हैं कि सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी गरम करें और कद्दूकस की हुई गाजर को 3–4 मिनट तक हल्का भून लें.  इससे गाजर की कच्ची गंध खत्म हो जाती है और रंग भी निखर उठता है. इसके बाद इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकने दें. हलुआ का स्वाद दूध को धीरे-धीरे सूखाकर पकाने से आता है, इसलिए आंच धीमी रखें और बीच-बीच में चलाते रहें. लगभग 20–25 मिनट में दूध आधा रह जाता है.

घी में भूनने से बढ़ेगा स्वाद 
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी और बाकी घी डाल दें. चीनी मिलाने पर हलुआ ढ़ीला हो जाता है, इसलिए इसे दोबारा गाढ़ा होने तक पकाएं. अब इसमें मेवे डालें और अंत में इलायची पाउडर मिलाकर खुशबू बढ़ा दें. फेकन साह कहते हैं कि हलुआ तब बिल्कुल तैयार माना जाता है जब वह कड़ाही छोड़ने लगे और हल्की लाल चमक दिखने लगे. चाहें तो इसे थोड़ा और घी में भूनकर ज्यादा सुगंधित बनाया जा सकता है.

घर में तैयार कर सकते हैं बाजार जैसा स्वाद 
फेकन साह के अनुसार, गाजर का गर्म हलुआ ही सबसे स्वादिष्ट लगता है. ऊपर से काजू-बादाम डालकर परोसें तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. हलुआ को ठंडा करके फ्रिज में भी रखा जा सकता है और अगले दिन और भी बढ़िया स्वाद आता है. उनकी मानें तो अगर हलुआ प्यार और धैर्य से बनाया जाए, तो घर में भी वही असली सीतामढ़ी वाला स्वाद मिल जाएगा.

homelifestyle

सर्दियों में स्वाद के लिए बेस्ट है गाजर का हलुआ, सीतामढ़ी में छाया है इसका जादू


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-carrot-pudding-recipe-narrated-by-fekan-sah-famous-in-sitamarhi-local18-ws-l-9911127.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here