Home Food सर्दी में जरूर बनाएं मुलायम और स्वादिष्ट मेथी पराठा, सेहत और स्वाद...

सर्दी में जरूर बनाएं मुलायम और स्वादिष्ट मेथी पराठा, सेहत और स्वाद का खजाना अभी नोट करे रेसिपी

0
1


Last Updated:

सर्दियां शुरू होते ही बाजार में ताज़ी हरी सब्जियों की बहार आ जाती है. इन्हीं में से एक है मेथी, जो स्वाद और सेहत दोनों का खजाना है. अगर आप मेथी की आम सब्ज़ियों से हटकर कुछ बिल्कुल नया और तुरंत बनने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो कच्ची मेथी के पराठे आपके लिए परफेक्ट सर्दियों का स्पेशल ट्रीट बन सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

ठंड का मौसम शुरू होते ही बाजार ताजी हरी सब्जियों से भर जाते हैं. इस मौसम की मेथी, सरसों और पालक जैसी सब्जियां न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि सेहत के लिए भी वरदान साबित होती हैं. जहां ज्यादातर लोग मेथी की भाजी या मेथी-आलू की सब्जी बनाना पसंद करते हैं, वहीं अगर आप कुछ अलग और तेजी से बनाने वाली डिश तलाश रहे हैं तो कच्ची मेथी के पराठे एक शानदार विकल्प हैं. ये पराठे महज 10 मिनट में तैयार हो जाते हैं और इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि मेहमान आपकी कुकिंग की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.

सामग्री 2 लोगों के लिए… गेहूं का आटा 2 कप, ताज़ा मेथी कटी हुई, अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चम्मच, हरी मिर्च बारीक कटी, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, हल्दी पाउडर एक चुटकी, अजवाइन आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, पराठा मुलायम रखने के लिए दही, तेल या घी सेंकने के लिए.

बनाने की विधि
मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. ध्यान रखें कि पत्तियों में पानी न रहने पाए, वरना आटा गीला हो जाएगा. एक बड़े कटोरे में आटा लें. अब इसमें कटी हुई मेथी, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, नमक और दही डाल दें. अब सभी चीजों को मिलाकर, थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटा न ज़्यादा कड़क हो और न ही बहुत ज्यादा नरम. गूंथे हुए आटे को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे मेथी का स्वाद आटे में अच्छे से समा जाएगा.

पराठा बेलें और सेकें
आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें एक लोई को बेलन की मदद से गोल आकार दे दें. एक गर्म तवे पर पराठा रखें एक तरफ सेंकने के बाद पलट दें. दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल या घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें. गरमा-गरम मेथी पराठा दही, अचार या अपनी पसंद की सब्ज़ी के साग परोसें और खाएं.

सेहत का खजाना
मेथी आयरन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होती है. यह पाचन को दुरुस्त रखती है और सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करती है. स्वाद और सेहत का यह जोड़ सर्दियों में जरूर ट्राई करें.

authorimg

Rupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में बनाएं मुलायम स्वादिष्ट मेथी पराठा, सेहत और स्वाद दोनों का खजाना 


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-methi-paratha-recipe-in-winter-reveals-treasure-of-health-and-taste-local18-ws-kl-9895745.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here