Last Updated:
Jamshedpur Famous Sweet Corn Chat: आजकल जमशेदपुर के लोगों को एक नया स्नैक बहुत भा रहा है, जो है स्वीट कॉर्न चाट. यह गरमा-गरम करारा स्नैक, ना केवल ग्राहकों को भा रहा है बल्कि शॉपकीपर को भी कम निवेश में खूब मुनाफा करा रहा है.
जमशेदपुर. सर्दियां शुरू होते ही जमशेदपुर के खाने-पीने के शौकीनों का स्वाद भी बदलने लगता है. हर मौसम में शहर के लोग कुछ नया ट्राय करना पसंद करते हैं और इस बार सर्दियों में सबसे ज्यादा चर्चा जिस स्ट्रीट फूड की है, वह है गरमा-गरम कॉर्न चाट. यह सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी अच्छी मानी जा रही है. हल्की ठंड में इसका गर्म और मसालेदार स्वाद हर किसी के दिल को छू रहा है.
तीन महीने बेचते हैं कॉर्न चाट
इसी स्वाद को खास बनाने वाले हैं आशीष कुमार गुप्ता, जिन्होंने कॉर्न चाट को जमशेदपुर में एक नई पहचान दी है. आशीष बताते हैं कि शहर में लोगों का शौक इतना ज्यादा है कि शाम होते ही उनकी दुकान पर भीड़ लगने लगती है. पहले वे हर मौसम में आइसक्रीम बेचते थे, लेकिन सर्दियों के लिए उन्होंने 3 महीनों तक कॉर्न चाट बनाने का आइडिया चुना और यह आइडिया बहुत सफल हो गया.
2 हजार के निवेश से शुरू काम
केवल ₹2000 के छोटे-से निवेश से शुरू हुआ यह काम आज उन्हें अच्छा फायदा दे रहा है. कॉर्न चाट तैयार करने की प्रक्रिया भी बहुत आसान लेकिन स्वाद से भरी है. पहले स्वीट कॉर्न को अच्छी तरह उबाल लिया जाता है. फिर उसमें बटर, सीक्रेट मसाला, बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, काला नमक और हल्का लाल मिर्च पाउडर मिलाकर इसे परोसा जाता है. इन सारी चीजों के मेल से जो स्वाद बनता है, वह सर्दियों में बिल्कुल कमाल लगता है.
यहां लगती है दुकान, इतनी है कीमत
आशीष अपनी यह स्वादिष्ट कॉर्न चाट बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में बेचते हैं. शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक वे करीब 5 किलो कॉर्न चाट बनाकर बेच देते हैं. हर कप की कीमत सिर्फ ₹50 है, लेकिन स्वाद ऐसा कि लोग एक बार चखकर दोबारा जरूर लौटते हैं. ग्राहकों की बढ़ती संख्या से उनकी कमाई भी लगातार बढ़ रही है.
सर्दियों का बेहतरीन स्ट्रीट फूड
कॉर्न चाट खाने पहुंचे निहाल बताते हैं, “इसका स्वाद वाकई कमाल का है. कॉर्न का हल्का कुरकुरापन, ऊपर से मसालों का स्वाद और गर्मागर्म सर्विंग – मुंह में जाते ही मजा आ जाता है.” सच कहा जाए तो इस सर्दी जमशेदपुर की गलियों में कॉर्न चाट सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि लोगों की नई पसंद बन चुका है. स्वाद, गर्माहट और सेहत – तीनों का बढ़िया मेल इसे सर्दियों का बेहतरीन स्ट्रीट फूड बनाता है.
About the Author

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-started-a-successful-business-with-just-2000-ashishs-corn-chaat-became-a-hit-local18-ws-l-9930594.html







