चिकन के बहुत से आइटम आपने खाए होंगे पर चिकन पोड़म जैसा स्वाद कहीं नहीं मिलेगा. इस रेसिपी में चिकन को साल के पत्तों में बांधकर कोयले की धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसका टेस्ट बेहतरीन होता है. संक्षेप में रेसिपी की बात करें तो चिकन को अदरक-लहसुन और बेसिक मसालों के साथ मैरिनेट करके तीन-चार घंटे रख दें. इसके बाद साल के पत्तों को धोकर हल्का गर्म कर लें ताकि वे मुड़ जाएं. इनमें मैरिनेटेड चिकन के टुकड़े रखकर पत्ते को धागे से बांध दें ताकि वो खुले नहीं. अब कोयले की आंच पर ये पत्ते रख दें और धीमी-धीमी तपन में चिकन पकने दें. कुछ देर बाद चिकन निकालें और हरी चटनी के साथ परोसें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-chikan-podam-recipe-made-with-saal-patta-marinated-koyle-ki-aanch-local18-ws-l-9921326.html


















