Home Food सिर्फ 10 रुपये में यहां मिलता है भरपेट खाना, रोटी-सब्जी के साथ...

सिर्फ 10 रुपये में यहां मिलता है भरपेट खाना, रोटी-सब्जी के साथ मिलेगा मीठा भी, आ जाएगा मजा!

0
6



आजकल खाना खाने जाएं तो बिल बहुत ज्यादा आ जाता है. लेकिन यूपी में एक जगह ऐसी है जहां आप 10 रुपये में भरपेट खाना खा सकते हैं. लखनऊ के गोमतीनगर के पत्रकारपुरम में अखिल विश्व जैन न्यास द्वारा दोपहर में एक बजे भरपेट खाना मिलता है. इस संस्था द्वारा अक्षय आहार के नाम से खाना बांटा जाता है. इसके लिए दोपहर 1:00 का समय निर्धारित किया गया है. इस संस्था द्वारा दोपहर 1:00 बजे पत्रकारपुरम चौराहे से मनोज पांडेय चौराहे की तरफ जाने वाली रोड के डिवाइडर पर सैनिक स्कूल के सामने इस खाने का वितरण होता है.

यहां 10 रुपये में खाएं भरपेट खाना
इस खाने का वितरण बहुत ही साफ-सफाई के साथ और बहुत ही कम पैसे में किया जाता है. इसके लिए 10 रुपये की नॉमिनल पे करना होता है, जिसके बाद आपको दो रोटी, सब्जी, दाल- चावल बूंदी इत्यादि मिलता है. अगर आप 20 रुपये देंगे तो आपको चार रोटी, सब्जी, दाल- चावल और बूंदी मिलती है.

यहां खाना खाने वाले लोगों को अपना समय पता होता है. वो लोग दोपहर 1:00 बजे इस स्टॉल के पास आ जाते हैं और भरपेट खाना खाते हैं. अखिल विश्व जैन न्यास द्वारा यहां अक्षय आहार के नाम से एक होल्डिंग भी लगाई गई है, जिस पर गंदगी न फैलाने का निर्देश भी दिया गया है.

स्वाद आता है हर किसी को पसंद
इस होल्डिंग पर कई बिंदु अंकित किए गए हैं. जैसे खाना खाने के बाद पत्तल कूड़ेदान में ही डालें इसके साथ ही साथ इस होल्डिंग पर खाना बांट रहे कर्मचारी को नशे में पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माने के भी प्रावधान का बिंदु अंकित किया गया है. यहां पर रोजाना खाना खाने वाले राम जियावन यादव बताते हैं कि यहां 10 रुपए में अच्छा खाना मिलता है. ऐसा खाना 10 रुपये में कहीं और नहीं मिल सकता. यहां डेली खाना खाने वाले रामू बताते हैं कि यहां का खाना स्वादिष्ट होता है. कम तेल मसाले का उपयोग होने कारण यह खाना सेहत को नुकसान भी नहीं करता है.

इसे भी पढ़ें – यूपी की ये दुकान है बहुत फेमस…यहां 120 रुपये किलो मिलती है मिठाई, खाने के लिए लगती है लोगों की लाइन

आजकल कम कीमत में ऐसी बहुत जगह हैं, जहां खाने को कुछ मिल जाए. अगर मिलता भी है तो स्वाद और साफ-सफाई का कुछ खास ख्याल नहीं रखा जाता है. ऐसे में आप 10 रुपये में कुछ खाना चाहते हैं तो लखनऊ की इस दुकान पर पहुंच जाएं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-patrakarpuram-lucknow-best-place-to-eat-food-in-just-10-rupees-local18-8898845.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here