Last Updated:
Achari Bhindi recipe : अचारी भिंडी बनाने के लिए भिंडी, बेसन, अचार, मसाले और प्याज का उपयोग होता है. यह रेसिपी खट्टा मीठा फ्लेवर देती है और ठंड में ट्राई करने के लिए बेहतरीन है. 2 चम्मच अचार डालकर बनने वाली इस रेसिपी का स्वाद इतना लाजवाब है कि आप उंगलियां तक चट कर जाएंगे.

वैसे तो आपने भिंडी की सब्जी खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं अचारी भिंडी के बारे में, जिसे बनाना बड़ा आसान और खाने में काफी स्वादिष्ट और खट्टा मीठा फ्लेवर आता है. अचारी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको दो चम्मच बेसन लेना होगा और उसमें एक चम्मच अचार डाल देना होगा. बाजार में जो मिक्स अचार होता है. आप वह भी ले सकते हैं या फिर घर का बना हुआ अचार भी और इन दोनों को काफी अच्छे से मिला लें.

इसके बाद आप भिंडी लें, जितना आपको भिंडी बनाना है. मान लीजिए आपको एक पाव भिंडी बनाना है, तो उतना ले लीजिए. उतना लेने के बाद इसको धो लीजिए और फिर भिंडी को बीच से काट दीजिए, भिंडी को चार बड़े-बड़े पीस में काटना है.

इसके बाद कटी हुई भिंडी में आपको एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा अमचूर पाउडर यह सब डाल दें और उसको अच्छे से मिला लें और गैस के ऊपर एक पैन चढ़ा दें और उसमें दो बड़े चम्मच तेल गर्म कर लें.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

फिर इसमें सारे खड़े मसाले डाल दें, जीरा का फॉरेन डाल दें और कटा हुआ 2 प्याज डाल दीजिए और इसमें जो भिंडी मसाले से मैरीनेट करके रखा हुआ है. उसको डाल दें, हल्का फ्राई होने दें. जब यह हल्का गोल्डन फ्राई हो जाए, तो उसमें जो बेसन आपने तैयार करके रखा है. पर थोड़ा-थोड़ा धीरे-धीरे चम्मच से डालते रहें.

बेसन डालते समय एक बात का ध्यान रखना है कि आपको एक ही जगह एक बार पूरा नहीं डाल देना है. बल्कि, स्प्रेड करके डालना है. ताकि हर एक भिंडी में सामान्य तरीके से जा पाए. इस तरीके से डालने के बाद कम से कम 5-10 मिनट तक फिर से गोल्डन फ्राई होने दें.

आप चाहें, तो इसमें एक टमाटर भी काट कर डाल सकते हैं. यह फ्लेवर को और बढ़ा देगा और इसके बाद छोटे-छोटे पीस में धनिया पत्ता कटा हुआ ऊपर से डाल दें और कोई प्लेट में गरमा गरम सर्व कर दें.

लीजिए बनकर तैयार है, आपका आचार भिंडी. इसमें खास बात यह है कि ऐसा कोई भी चीज नहीं है, जो आपका आसानी से किचन में नहीं मिलेगा. चाहे अचार हो या बेसन हो, बस यही दो चीज इसमें अलग से लगती है, तो अगर यह दो चीज आपके किचन में है, तो एक बार ठंड के मौसम में जरूर ट्राई कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-achari-bhindi-recipe-made-with-besan-and-achar-for-a-tasty-tangy-sweet-dish-local18-ws-l-9930879.html







