Last Updated:
Sidhi Famous Panipuri:दुकानदार अनूप सिंह चौहान ने कहा कि सीधी शहर में सैकड़ो फुल्की वाले हैं. लेकिन, सबसे बेस्ट फुल्की सिर्फ राधे भैया ही खिलाते हैं. यहां 10 रुपए में 6 से 7 फुल्की मिलती हैं
अगर आप फुल्की या गोलगप्पे खाने के शौकीन हैं.सीधी शहर में राधे फुल्की वाला आपका पसंदीदा ठिकाना बन सकता है. शहर में कई जगह गोलगप्पे मिलते हैं. मिश्रा नर्सिंग होम और मध्यांचल बैंक के पास लगने वाले इस ठेले की बात ही अलग है. यहां रोज शाम 4 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लोगों की लंबी भीड़ लगी रहती है.
राधे पिछले तीन साल से यहां फुल्की बेच रहे हैं. राधे बताते हैं कि पहले वे एक प्राइवेट नौकरी करते थे, पर कमाई अच्छी नहीं थी। फिर उन्होंने गोलगप्पे बेचने की शुरुआत की. अब उनकी कमाई और पहचान दोनों बढ़ गई हैं. उनके साथ उनकी पत्नी भी हाथ बंटाती हैं. मसाला तैयार करना, प्याज काटना और पैकिंग का काम उनकी पत्नी संभालती हैं.
10 रुपए में मिलता है 6 पीस
इस ठेले पर मिलने वाली फुल्की का स्वाद और आकार दोनों अलग हैं. फुल्की बड़ी, कुरकुरी और बहुत क्रंची होती है. सिर्फ 10 रुपए में 5 से 6 पीस मिलते हैं, जिसमें गरम मटर और चटपटा पानी स्वाद को और बढ़ा देता है. यहां पानीपुरी के साथ दही पुरी भी मिलती है. कई लोग तो सिर्फ इसी स्वाद के लिए दूर-दूर से आते हैं. खास मौकों जैसे शादी, त्योहार और कार्यक्रमों में लोग इन्हें ऑर्डर भी करते हैं.
पिछले 3 साल से बेच रहे फुल्की
सीधी शहर में गवर्नमेंट नौकरी की तैयारी कर रहे ग्राम अमरवाह निवासी अनूप सिंह चौहान ने न्यूज़ 18 को जानकारी देते हुए बताया कि सीधी शहर में सैकड़ो फुल्की वाले हैं, लेकिन सबसे बेस्ट फुल्की सिर्फ राधे भैया ही खिलाते हैं. शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच उनका ठेला मध्यांचल बैंक के पास, मिश्रा नर्सिंग होम के सामने लगता है. यहां रोज इतनी भीड़ रहती है कि ठेला कभी खाली नहीं मिलता है. अनूप सिंह बोले हम तिराहे पर लाइब्रेरी में पढ़ाई करते हैं. फुल्की खाने के लिए 5 किलोमीटर दूर राधे भैया के पास आते हैं. तिराहे में भी कई ठेले लगते हैं, मगर हमारी पसंद सिर्फ राधे भैया हैं. इसलिए आज मैं अपने दोस्त को खुद यहां लेकर आया हूं. अनूप के मुताबिक, राधे भैया पिछले 3 साल से फुल्की बेच रहे हैं और उनकी पत्नी भी साथ मदद करती हैं. फुल्की की क्वालिटी कुरकुरी, क्रंची और साइज में बड़ी होती है. सिर्फ 10 रुपए में 6 से 7 फुल्की तक खिला देते हैं. मटर बिल्कुल गरमा गरम ठंड में गम का एहसास दिला देते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-crispy-panipuri-is-available-here-in-sidhi-you-get-6-to-7-phulkis-rs-10-local18-9919146.html

















