Home Food सुबह का नाश्ता हो तो ऐसा… लखनऊ में पांडेय रेस्टोरेंट पर जलेबी-...

सुबह का नाश्ता हो तो ऐसा… लखनऊ में पांडेय रेस्टोरेंट पर जलेबी- समोसा का स्वाद है अनोखा, लोग चट कर जाते हैं उंगलियां

0
5


Last Updated:

Lucknow Famous Pandey Restaurant: वैसे तो यूपी की राजधानी लखनऊ में आपको हर तरह की खाने वाली स्वादिष्ट चीजें आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन लखनऊ में पांडेय रेस्टोरेंट पर मिलने वाली जलेबी, समोसा और खस्ता का स्वाद कही…और पढ़ें

X

समोसे

समोसे और खस्ते.

हाइलाइट्स

  • पांडेय रेस्टोरेंट पर सुबह 5 बजे से जलेबी समोसा मिलता है.
  • लखनऊ के पांडेय रेस्टोरेंट की जलेबी और समोसा फेमस है.
  • खस्ता देसी घी में तैयार होता है, लोग दीवाने हैं.

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में बहुत सारी फेमस चीजें आपको खाने को मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप सुबह का शानदार नाश्ता करना चाहते हैं, तो आपको सदर इलाके के पुराना किला रोड स्थित पांडेय रेस्टोरेंट पर ही आना पड़ेगा. क्योंकि पांडेय रेस्टोरेंट सुबह 5 बजे से ही अपने ग्राहकों को जलेबी समोसे खिलाने लगता है. यह लाइन सुबह 5 बजे शुरू होकर 9 बजे तक चलती रहती है. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद लोग दोबारा जलेबी समोसा खाने जरूर पहुंचते हैं.

यहां के खस्ता के भी लोग हैं दीवानें

लखनऊ के पांडेय रेस्टोरेंट पर आपको सुबह नाश्ते में जलेबी और समोसा मिल जाएगा. यहां की जलेबी और समोसा बहुत फेमस है. यहां का जलेबी और समोसा खाने के लिए लोग दूर-दूर से चले आते हैं. इसके साथ ही साथ यहां का सबसे ज्यादा खस्ते की भी खूब डिमांड रहती है. यहां रेस्टोरेंट पर सबसे ज्यादा बिकने वाला आइटम खस्ता और आलू है. इसकी खासियत यह है कि यहां का खस्ता देसी घी में तैयार किया जाता है. यही कारण है कि यह लोगों को बहुत पसंद आता है.

जानें ग्राहक ने क्या बताया

वहीं, रेस्टोरेंट पर खस्ता छोला खा रहे रमन रस्तोगी ने Bharat.one से बताया कि वह अक्सर यहां का छोला, खस्ता, जलेबी खाने आते रहते हैं. उन्होंने बताया कि वह यहां से 4 किलोमीटर दूर रहते हैं, लेकिन जब भी उन्हें सुबह का नाश्ता बाहर खाने का मन होता है, तो वह पांडेय रेस्टोरेंट पर ही आते हैं. यहां दुकान पर साफ- सफाई का बहुत ही ध्यान दिया जाता है. साथ ही खाने-पीने का हर आइटम तैयार किया जाता है.  इस दुकान पर मिलने वाला स्वाद आपको कहीं नहीं मिलेगा.

homelifestyle

यूपी में पांडेय रेस्टोरेंट के नाश्ते का जलवा, यहां लोग चट कर जाते हैं उंगलियां


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-up-lucknow-purana-qila-road-pandey-restaurant-taste-jalebi-samosa-and-khasta-amazing-local18-9130718.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here