Last Updated:
Mahakumbh 2025: यूपी के सुलतानपुर जनपद के व्यंजन अब प्रयागराज महाकुंभ मेले में धूम मचाएंगे. इसके लिए स्वंय सहायता समूह की 8 महिलाओं का चयन किया गया है. ये महिलाएं प्रयागराज महाकुंभ में सुलतानपुर के प्रोडक्ट को बेचेंगी. इससे दुनियाभर में सुलतानपुर जनपद का नाम…और पढ़ें
पापड़
सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस समय महाकुंभ का आयोजन जोरों शोरों से चल रहा है. ऐसे में सुलतानपुर का बना पापड़ प्रयागराज महाकुंभ में धूम मचाने वाला है. सुलतानपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाकर प्रयागराज में बेचेंगी. इसके लिए 8 महिला संस्था समूह का चयन किया गया है. महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए व्यंजन प्रयागराज महाकुंभ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुलतानपुर की पहचान बढ़ाने का काम करेंगी.
यह व्यंजन होंगे शामिल
सुलतानपुर जनपद से प्रयागराज महाकुंभ 2025 मेले में शामिल होने वाले व्यंजनों में उड़द की दाल, चने की दाल, खटाई, शहद, मुरब्बा और देशी घी आदि शामिल हैं. जिसको स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा ले जाया जा रहा है. मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने लोकेल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में सुलतानपुर जिले से स्वयं सहायता समूह की 8 महिलाएं स्टॉल लगाएंगी, जिसमें ललित मौर्य, उषा दीदी और सुषमा गुप्ता आदि लोग शामिल हैं.
सुलतानपुर के उत्पाद को बढ़ावा देने का है उद्देश्य
इस महाकुंभ में सुलतानपुर के लंभुआ स्थित धोपाप मंदिर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है. जिसके लिए धोपाप मंदिर के नाम से प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग की गई है. इस महाकुंभ में बृहद स्तर पर दिखाने की कोशिश की जाएगी.
मिशन प्रबंधक ने बताया
मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि जो महिलाएं प्रयागराज महाकुंभ में स्टॉल लगा रही हैं. वे विभिन्न प्रकार के अचार, पापड़, धोपाप ब्रांड की अगरबत्ती, विभिन्न प्रकार की दाल, गृह सजावट के सामान, पारंपरिक भोजन और आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि उत्पादों को शामिल किया गया है. प्रयागराज महाकुंभ में स्टॉल लगाने का उद्देश्य स्थानीय उत्पाद को बृहद स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत भी करना है.
Sultanpur,Uttar Pradesh
January 20, 2025, 09:38 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-sultanpur-up-self-help-group-women-urad-achar-papad-dhopap-brand-agarbatti-products-sell-maha-kumbh-mela-2025-local18-8971880.html






