Home Food सोया का साग है स्वाद और सेहत का खजाना, लेकिन अधिकतर लोग...

सोया का साग है स्वाद और सेहत का खजाना, लेकिन अधिकतर लोग नहीं जानते बनाने का तरीका! ये है सही रेसिपी

0
2


Last Updated:

Soya Saag Best Recipe: सोया का साग राजस्थान की पारंपरिक रसोई और आयुर्वेद में पाचन सुधारक, पोषक तत्वों और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. डॉक्टर अंजू चौधरी भी इसके लाभ बताते हैं.

सोया का साग

राजस्थान की पारंपरिक रसोई हो या आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा सोया का साग अपने अनोखे औषधिय गुणों और पाचन सुधारक विशेषताओं के लिए हमेशा खास स्थान रखता है. बारीक पत्तियों वाला यह हरा भरा साग सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी बनाता है. और यह सब्ज़ी रोटी, बाजरे की रोटी, चावल, दलिया या खिचड़ी के साथ लाजवाब लगती है.

सोया का साग

सोया का साग अपनी अनोखी खुशबू, पाचक गुणों और विटामिन से भरपूर बनावट के कारण बेहद खास माना जाता है. आयुर्वेद में इसे उष्ण (गर्म) और लघु गुणों वाला बताया गया है. गैस, पेट फूलना और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए यह घरेलु औषधि किसी वरदान से कम नहीं है. गैस, भारीपन, डाइजेशन और प्रसव बाद की कमजोरी में यह बेहद मददगार है.

सोया का साग

सोया का साग से सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह कई बीमारियों को जड़ से खत्म करती है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अंजू चौधरी के अनुसार सोया के साग का सेवन करने से गैस और ब्लोटिंग कम होती है. इसमें मौजूद वातहर यौगिक पेट की गैस, अपच और भारीपन मिटाने में बेहद असरदार होते हैं. इसी के साथ यह पाचन मजबूत करता है. इसके उष्ण गुण पाचन तंत्र को बेहतर करता हैं और खाना जल्दी पचता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सोया का साग

यह प्रसव के बाद की रिकवरी में लाभकारी होता है. सोया का साग गर्भाशय को मजबूत करता है और माँ के शरीर को पोषण देता है. इसका सेवन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद रहता है. क्योंकि यह पोषण से भरपूर होता है. इसमे विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं.

सोया का साग

यह रेसिपी हल्की, सुगंधित और पेट के लिए फायदेमंद है. सोया का साग अक्सर आलू के साथ बनाया जाता है. ग्रामीण लता जी ने इसकी सबसे आसान रेसिपी साझा की है. सबसे पहले सोया का साग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लेनी होती है. सोया का साग आवश्यक सामग्री में एक बड़ी कटोरी सोया, दो आलू मध्यम आकार के, एक से दो चम्मच तेल, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च, धनिया पाउडर एक चम्मच, नमक स्वादानुसार, लहसुन तीन से चार कलियाँ (कटी हुई).

सोया का साग

सबसे पहले सोया के पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक काट लेना है. ध्यान रखें कि मोटी डंडियाँ हटा दें, क्योंकि इनमें स्वाद कम होता है. फिर कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और जीरा डालें. अगर पसंद हो तो लहसुन हल्का सा भूनें इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ते हैं. अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भूनें. अब आलू को मसालों में अच्छी तरह मिलाएँ और 2 से 3 मिनट भूनें ताकि हल्की परत चढ़ जाए. अब कटे हुए सोया को डालें, नमक मिलाएँ और अच्छे से मिक्स करें. सोया पकते ही अपना पानी छोड़ देता है, इसलिए पानी डालने की जरूरत नहीं. अब ढककर 10 से 12 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ. बीच-बीच में चलाते रहें. जब आलू नरम और सोया पूरी तरह गल जाए, तब गैस बंद कर दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सोया का साग है स्वाद-सेहत का खजाना, लोग नहीं जानते बनाने का तरीका!ये है रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-soya-greens-are-a-treasure-trove-of-taste-health-and-amazing-recipes-how-to-make-local18-ws-kl-9935701.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here