Home Food स्वाद, परंपरा और पहचान! मुरादाबाद मंडल की इन फेमस डिशेज को विशेष...

स्वाद, परंपरा और पहचान! मुरादाबाद मंडल की इन फेमस डिशेज को विशेष दर्जा दिलाने की तैयारी

0
10


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

मुरादाबाद की मशहूर मूंग की दाल और मंडल के अन्य पारंपरिक व्यंजनों को खास पहचान दिलाने की तैयारी हो रही है. प्रशासन ने जीआई टैगिंग के लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे इन व्यंजनों की नकल रोकी जा सकेगी और इन्हें र…और पढ़ें

X

मुरादाबाद

मुरादाबाद की मशहूर मूंग की दाल.

हाइलाइट्स

  • मुरादाबाद की मूंग की दाल को जीआई टैग मिलेगा.
  • मंडल के पारंपरिक व्यंजनों को विशेष दर्जा देने की तैयारी.
  • जीआई टैग से व्यंजनों की नकल रोकी जा सकेगी.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को उनकी खास पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है. प्रशासन ने मशहूर खाद्य पदार्थों को विशेष दर्जा देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें मूंग की दाल, हप्सी हलवा, रसगुल्ला, गजक और पेड़ा जैसे कई पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं. इनमें मुरादाबादी मूंग की दाल अपनी अनोखी रेसिपी और स्वाद के कारण देशभर में मशहूर हो चुकी है. अब इसे “वन डिस्ट्रिक्ट वन कुकीज” योजना में शामिल करवाने और जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जिससे इन व्यंजनों की नकल रोकी जा सकेगी और इन्हें एक अलग पहचान मिलेगी.
मुरादाबाद की मूंग की दाल न सिर्फ जिले में, बल्कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और दूसरे राज्यों में भी बेहद पसंद की जाती है. शादी-ब्याह और खास आयोजनों में इसका स्टॉल आम बात हो गई है.

मुरादाबाद मंडल के ये खास व्यंजन भी लिस्ट में
मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो यहां की पहचान बन चुके हैं. बाहर से आने वाले लोग खासतौर पर इनकी मांग करते हैं. इनमें रामपुर का हप्सी हलवा, मुरादाबाद की मूंग की दाल, नगीना का रसगुल्ला, संभल की गजक और पेड़ा शामिल हैं. अब इन सभी व्यंजनों को जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इससे इन्हें एक अलग पहचान मिलेगी और दूसरे शहरों में इनकी नकल को रोका जा सकेगा.

हप्सी हलवे की जीआई टैगिंग की प्रक्रिया शुरू
रामपुर के हप्सी हलवे के लिए जीआई टैगिंग का आवेदन पहले ही हो चुका है. अधिकारियों का कहना है कि जब इन व्यंजनों को आधिकारिक पहचान मिलेगी, तो इनके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी और इससे जुड़े लोगों को रोजगार के नए मौके मिलेंगे.
मुरादाबाद की मूंग की दाल को भी जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, इसमें कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका रास्ता साफ होगा और इसे विशेष दर्जा मिल जाएगा.

homelifestyle

मुरादाबाद मंडल की इन फेमस डिशेज को विशेष दर्जा दिलाने की तैयारी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-special-status-is-being-given-to-these-dishes-of-mandal-including-moong-dal-of-moradabad-local18-9021156.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here