Home Food स्वाद भी, सेहत भी, कोसा की कचरी और उसकी रसदार सब्जी की...

स्वाद भी, सेहत भी, कोसा की कचरी और उसकी रसदार सब्जी की कहानी

0
1


Last Updated:

मिथिला की रसोई में तरुआ यानी पकौड़ों का खास स्थान है और इन्हीं में एक है कोसा की कचरी, जो स्वाद और परंपरा का अनोखा संगम मानी जाती है. खासकर ठंड के मौसम में कंबल में बैठे-बैठे मां के हाथ की गर्म कोसा कचरी मिल जाए, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. केले के पौधे से निकलने वाले कोसा से तैयार यह पारंपरिक डिश न सिर्फ खाने में बेहद लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है. रिपोर्ट- आर्या झा

फूड

मिथिला के लोग तरुआ (पकौड़े) खाने में सबसे आगे है. वह हर छोटी बड़ी खुशियों में न्यौता देकर पकौड़े खिलाते और खुद भी खाते हैं. कोसा का कचरी (पकोड़ा) खानें में बहुत मजेदार होता है.

फूड

वैसे तो यह हर मौसम में मिल जाता है, लेकिन ठंड में कंबल में बैठे रहो और मां गर्म पकौड़े लाकर दे, वो और मजा आता है. केला जब पौधें में हो जाए, तो उसके नीचे जो उसका फल होता है. उसे ही कोसा कहा जाता है. उसे तोड़कर और फिर उसका मिथिला के लोग मैथिली भाषा में कचरी कहते हैं. वह बनाया जाता है.

फूड

यह डिश खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और उसे बनाने में भी थोड़ी मेहनत पड़ती है. कोसा की कचरी बनाने की यह रेसिपी बहुत ही आसान है. सबसे पहले आप कोसा को अच्छे से धो लें, फिर उसकी बहुत सारी परतें हटानी पड़ती है. क्योंकि ऊपर का जो परत होता है. वह तीता होता है, तो वह मुंह का स्वाद बिगाड़ सकता है. वहीं, अंदर की मुलायम कोसा को बारीकी से काटकर उसमें प्याज काट कर डालते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

फूड

बता दें कि इसके साथ ही हरी मिर्च, धनिया पत्ता ,किचन में यूज होने वाला धनिया, मिर्च, नमक आदि मसाला को मिलते हैं और उसमें बेसन डालकर हम उसे कचरी (पकौड़े ) की तरह फ्राई कर वैसे भी खा सकते हैं.

फूड

यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. या फिर उसका आप रस वाला सब्जी भी बना सकते हैं. चावल दाल के साथ कॉम्बिनेशन करना है, तो कचरी और रोटी के साथ कॉम्बिनेशन करना है, तो रस वाली कोसा की सब्जी बेहतर है.

फूड

यहां के लोग कचरी और उसकी सब्जी भी बड़े शौक से खाते हैं. हालांकि अब तो सोशल साइड यानी कि ऑनलाइन भी कोसा बिकने लगा है. अब लोग खरीद कर बनाते हैं. स्वास्थ्य के लिए बताया जाता है की बीपी भी कंट्रोल होता है. इसके साथ ही बहुत सारे पेट की समस्याओं को भी यह दूर करता है. स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. ऐसे में आप भी इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में बहुत ही लाजवाब होता है.

homelifestyle

स्वाद भी, सेहत भी, कोसा की कचरी और उसकी रसदार सब्जी की कहानी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-madhubani-mithila-kosa-kachari-recipe-local18-10104469.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here