Home Food स्वाद, मस्ती और धमाल! दिल्ली के इस फूड फेस्टिवल में मिलेगा हर...

स्वाद, मस्ती और धमाल! दिल्ली के इस फूड फेस्टिवल में मिलेगा हर जायके का जबरदस्त तड़का, जानें डिटेल्स

0
5


Last Updated:

दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में 22-23 मार्च को “हॉर्न ओके प्लीज – द हैप्पीएस्ट फूड फेस्टिवल” आयोजित होगा. 200 से ज्यादा फूड स्टॉल, लाइव म्यूजिक, फेस पेंटिंग और शॉपिंग ज़ोन होंगे.

स्वाद, मस्ती और धमाल! दिल्ली के इस फूड फेस्टिवल में मिलेगा हर जायके का...

दिल्ली में लगने जा रहा फूड फेस्टिवल.

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में 22-23 मार्च को फूड फेस्टिवल होगा.
  • फेस्टिवल में 200 से ज्यादा फूड स्टॉल होंगे.
  • लाइव म्यूजिक, फेस पेंटिंग और शॉपिंग भी होगी.

दिल्ली: अगर आप फूड लवर हैं और अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद लेना पसंद करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक बड़ा फूड फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है, जहां आपको भारत के विभिन्न राज्यों के स्ट्रीट फूड से लेकर पारंपरिक व्यंजनों तक का लाजवाब स्वाद चखने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कि यह फूड फेस्टिवल कब और कहां लगने वाला है और आप इसे कैसे एन्जॉय कर सकते हैं.
दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में “हॉर्न ओके प्लीज – द हैप्पीएस्ट फूड फेस्टिवल” का आयोजन होने जा रहा है, जो 22 और 23 मार्च को आयोजित होगा. इस फेस्टिवल में 200 से ज्यादा फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आपको हर तरह के टेस्टी व्यंजन का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. अगर आप फूडी हैं, तो यह फेस्टिवल आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा.

फेस्टिवल की खासियत
इस फूड फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ टेस्टी व्यंजन ही नहीं, बल्कि इसमें एंटरटेनमेंट के लिए भी कई खास इंतज़ाम किए गए हैं. यहां लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस होंगे, जहां मशहूर आर्टिस्ट्स अपनी परफॉर्मेंस देंगे. फेस पेंटिंग के जरिए लोग अपनी क्रिएटिविटी को दिखा सकते हैं. इसके अलावा, महिलाओं के लिए खास शॉपिंग ज़ोन भी बनाया गया है. बच्चों और बड़ों के लिए भी कई मजेदार एक्टिविटीज रखी गई हैं, जिससे यह फेस्टिवल हर उम्र के लोगों के लिए यादगार बन जाएगा. अगर आप इस वीकेंड को खास बनाना चाहते हैं, तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस फेस्टिवल का मजा जरूर लें.

फूड फेस्टिवल का टाइम और लोकेशन
हॉर्न ओके फेस्टिवल दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा. इसकी लोकेशन जेएलएन स्टेडियम, दिल्ली में है, जहां जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम है. यहां से आप पैदल चलकर आसानी से फेस्टिवल तक पहुंच सकते हैं. इस फेस्टिवल में एंट्री गेट नंबर 14 से मिलेगी.
अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और मजेदार एक्टिविटीज का आनंद लेना चाहते हैं, तो इस शानदार फूड फेस्टिवल में जरूर जाएं.

homelifestyle

स्वाद, मस्ती और धमाल! दिल्ली के इस फूड फेस्टिवल में मिलेगा हर जायके का…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delhi-horn-ok-please-food-festival-details-local18-9108382.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here