Home Food स्वाद में लाजवाब है यहां की दाबेली, सीक्रेट मसाले और बटर में...

स्वाद में लाजवाब है यहां की दाबेली, सीक्रेट मसाले और बटर में सेंकने के बाद होती है तैयार, नोट कर लें लोकेशन

0
1


Last Updated:

Raipur Famous Special Dabeli Shop: रायपुर में आमतौर पर 10 से 15 रुपए में दाबेली मिलती है, लेकिन ‘नाइस दाबेली’ में एक की कीमत 25 रुपए रखी गई है. वहीं चीज़ दाबेली की कीमत 40 रुपए है. लोग यहां दाबेली खाने के लिए क…और पढ़ें

X

दाबेली

दाबेली

हाइलाइट्स

  • रायपुर में ‘नाइस दाबेली’ अपने बेहतरीन स्वाद के लिए मशहूर है.
  • नंदकिशोर भगत 10 साल से ‘नाइस दाबेली’ चला रहे हैं.
  • स्पेशल दाबेली की कीमत 25 रुपए और चीज़ दाबेली 40 रुपए है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्ट्रीट फूड का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. यहां की गलियों में कई तरह के फास्ट फूड मिलते हैं, लेकिन कुछ दुकानें अपने अनोखे स्वाद और खास तरीके की वजह से बेहद लोकप्रिय हो जाती है. ऐसी ही एक दुकान है ‘नाइस दाबेली’, जो रायपुर में अपने बेहतरीन स्वाद के लिए मशहूर हो रही है. इस दुकान के मालिक नंदकिशोर भगत ने लगभग 10 साल पहले रायपुर में अपनी दाबेली की दुकान शुरू की थी.

पहले वे बूढ़ातालाब गार्डन के पास अपनी दुकान लगाते थे, लेकिन अब उन्होंने भाठागांव चौक, महावीर स्वीट्स के सामने अपनी दुकान स्थापित कर ली है. खास बात यह है कि उनके पुराने ग्राहक अब भी उनका स्वाद चखने के लिए नई जगह पर आते हैं.

बॉम्बे से सीखी दाबेली बनाने की कला

नंदकिशोर भगत बताते हैं कि वे बिहार से रायपुर आए थे, लेकिन उन्होंने मुंबई में 10 साल तक पावभाजी और दाबेली की दुकान पर काम किया. वहीं से उन्होंने यह अनोखा स्वाद तैयार करने की कला सीखी. उनके हाथों की बनी दाबेली में स्पेशल चटनी और सीक्रेट मसाला डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. यहां मिलने वाली दाबेली को पहले बटर में सेंका जाता है, जिससे वह क्रिस्पी और मजेदार बनती है. फिर उसमें खास चटनी और सीक्रेट मसाले डालकर परोसा जाता है. दुकान में सफाई और गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे ग्राहक पूरी संतुष्टि के साथ यहां दाबेली खाने आते हैं.

स्वाद में जबरदस्त है स्पेशल दाबेली

रायपुर में आमतौर पर 10 से 15 रुपए में दाबेली मिलती है, लेकिन ‘नाइस दाबेली’ में एक स्पेशल दाबेली की कीमत 25 रुपए रखी गई है. यही नहीं, अगर कोई चीज़ दाबेली खाना चाहता है, तो उसकी कीमत 40 रुपए है. बावजूद इसके, लोग यहां दाबेली खाने के लिए कतार में खड़े नजर आते हैं. रायपुर के खाने के शौकीनों के लिए ‘नाइस दाबेली’ एक खास अड्डा बन चुका है. अगर आप भी रायपुर में हैं और कुछ अलग स्वाद की तलाश में हैं, तो एक बार यहां जरूर आ सकते हैं.

homelifestyle

रायपुर के इस दुकान का दाबेली है लाजवाब, शौकीनों की लगती है लाइन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-dabeli-of-this-shop-of-raipur-is-amazing-in-taste-prepared-after-baking-in-secret-spices-and-butter-local18-9102408.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here