Agency:Bharat.one Haryana
Last Updated:
Desi churma recipe: हरियाणा का देसी चूरमा बच्चों के लिए एक बेहतरीन और स्वादिष्ट स्नैक है. यह चूरमा बच्चों को बहुत पसंद आता है और इसके साथ उनका पेट भी भर जाता है.
ऐसे बनाएं हरियाणा का देसी चूरमा, बच्चे उंगलियां चाटकर खायेंगे.
हाइलाइट्स
- हरियाणा का देसी चूरमा बच्चों को बहुत पसंद आता है।
- चूरमा बनाने के लिए गेहूं का आटा और देसी घी का उपयोग करें।
- घर में बना चूरमा सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
अंबाला. हरियाणा अपनी संस्कृति और अपने खाने के लिए जाना जाता है और यहां के खाने की विदेशों में भी खूब डिमांड हैं, लेकिन बदलते दौर के साथ-साथ हरियाणा का अपना पैतृक व्यंजन लुप्त होता नजर आ रहा है, जिसे हरियाणा में चूरमा कहा जाता है. लोग मीठा चूरमा बहुत ही चाप से खाते भी हैं. बता दें कि यह जो चूरमा होता है और वह सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है. शरीर के लिए लाभदायक भी होता है.वहीं इस चूरमे को घर में बनाना भी बहुत आसान होता है और इसको बनाने में कम समय लगता है.
दरअसल, चूरमे को बनाने के लिए गेहूं का आटा लेकर उसमें थोड़ा सा देसी घी डालकर उसे अच्छे से गूंद लेना होता है. इसके बाद उसकी छोटी-छोटी लोहिया बनाकर उस देसी घी में तल लेना होता है. वहीं देसी घी में तलने के बाद उन लोइयों की ठंडा होने पर मिक्सी में उसे अच्छे से पीस लेना होता है, जब वह पीस जाएग, तो उसमें स्वाद के अनुसार देसी शक्कर या फिर गुड को मिल सकते हैं. वहीं देसी घी में डालकर अच्छे से उसका चूरमा बनाकर दाल के साथ भी खाया जाता है और कुछ लोग उसके लड्डू भी बनाकर खा लेते हैं.
सेहत पर बुरा प्रभाव
बता दें कि यह एक ऐसा व्यंजन है, जो खाने और स्नैक्स दोनों में ही काम आता है. वहीं हरियाणा का अपना यह व्यंजन काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, लेकिन बदलते समय के साथ-साथ लोगों ने इसे घरों में बनाना बहुत कम कर दिया है. आजकल लोग ज्यादातर बाजार में बनी हुई चीजों का ही सेवन करते हैं, जिससे उनकी सेहत पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है, लेकिन अगर आप इस प्रकार से घर में ही चूरमा बनाएंगे, तो इससे सेहत तो काफी अच्छी रहेगी ही और आपका पैसा भी बचेगा.
इस तरीके से आपको अच्छा खाना भी प्राप्त होगा और आप आराम से घर में खा सकते हैं. वहीं आप बच्चों को टिफिन में इस प्रकार का चूरमा पैक कर कर भी दे सकते हैं, जिसे बच्चे भी स्वाद के साथ खाएंगे और उन्हें इसका स्वाद भी लाजवाब लगेगा.
February 14, 2025, 10:18 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-desi-churma-recipe-healthy-for-kids-know-ghar-mein-kaise-banaen-haryana-ka-desi-choorama-local18-9031042.html

















