Thursday, February 26, 2026
24.3 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

स्वाद से है भरपूर, शरीर में भर जाएगी ताकत! ये छत्तीसगढ़ी इडहल सब्जी है सेहत का खजाना, जानें इसकी रेसिपी


Last Updated:

छत्तीसगढ़ में बनने वाली इडहल की सब्जी खाने में बाकई लाजवाब होती है. इसे घर पर उड़द दाल, दही और कोचई (अरबी) के पत्तों से मिलाकर तैयार किया जाता है. इसे आपने एक बार खा लिया, तो बार- बार खाएंगे. चलिए जानते हैं इसक…और पढ़ें

X

इडहल

इडहल सब्जी

हाइलाइट्स

  • इडहल की सब्जी उड़द दाल, दही और अरबी के पत्तों से बनती है
  • यह डिश त्योहारों और विशेष अवसरों पर बनाई जाती है
  • इडहल की सब्जी स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक व्यंजनों के लिए मशहूर है. यहां का हर पकवान स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर होता है. इन्हीं में से एक अनोखी और स्वादिष्ट डिश है इड़हल की सब्जी. यह व्यंजन खासतौर पर त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और विशेष अवसरों पर बनाया जाता है. अपने लाजवाब स्वाद और अनोखी बनाने की विधि के कारण यह पूरे प्रदेश में लोकप्रिय है. चलिए जानते हैं इसकी खासियत और रेसिपी

आपको बता दें, कि इडहल की सब्जी मुख्य रूप से उड़द दाल, दही और कोचई (अरबी) के पत्तों से बनाई जाती है. इस पारंपरिक डिश को चावल (भात) और रोटी के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. खास बात यह है कि यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

इडहल की रेसिपी

• उड़द दाल का मिश्रण तैयार करना

इड़हल बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को रातभर भिगोकर पीस लिया जाता है. इसमें अदरक, हरी मिर्च, नमक और अन्य मसाले डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाता है.

• कोचई पत्तों में रोल बनाना

अरबी के पत्तों को साफ करके इस पेस्ट को उन पर लगाया जाता है. इसके बाद इन्हें रोल कर गोल आकार में लपेटा जाता है और स्टीम किया जाता है, ताकि यह अच्छे से पक जाएं.

• डीप फ्राई कर कुरकुरा बनाना

स्टीमिंग के बाद रोल्स को छोटे टुकड़ों में काटकर डीप फ्राई किया जाता है. जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं, तब तक उन्हें तलना जरूरी होता है.

• छत्तीसगढ़ी स्टाइल में कढ़ी तैयार करना

कढ़ी बनाने के लिए दही और उड़द दाल के पेस्ट का एक गाढ़ा मिश्रण तैयार किया जाता है. इसमें सरसों, जीरा, लहसुन, सूखी मिर्च और मीठे नीम के पत्तों का तड़का लगाया जाता है. जब यह मिश्रण अच्छे से उबलने लगे, तब इसमें तले हुए इडहल डाल दिए जाते हैं, और धीमी आंच पर पकाया जाता है, ताकि इसका स्वाद और बढ़ जाए.

सेहत के लिए फायदेमंद है ये डिश
इडहल की सब्जी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक है. उड़द दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. कोचई (अरबी) के पत्ते आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे यह डिश और भी हेल्दी बन जाती है. यह पारंपरिक तरीका से बनी हुई हेल्दी डिश है, जिसमें ज्यादा तेल-मसाले नहीं होते, इसलिए यह पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

छत्तीसगढ़ में बढ़ती लोकप्रियता
इडहल की सब्जी पहले सिर्फ गांवों में बनाई जाती थी, लेकिन अब यह शहरी इलाकों में भी खूब पसंद की जा रही है. कई रेस्टोरेंट और ढाबों में भी यह डिश मिलने लगी है, जिससे इसकी लोकप्रियता पूरे प्रदेश में फैल रही है. छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटक भी इसे चखना पसंद करते हैं और इसके स्वाद की तारीफ करते हैं. अगर आप भी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के शौकीन हैं, तो इडहल की सब्जी को जरूर ट्राई करें. इसका अनोखा जायका आपके खाने के अनुभव को यादगार बना देगा.

homelifestyle

ये छत्तीसगढ़ी इडहल की सब्जी है स्वाद और सेहत का खजाना, जानें इसकी रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-chhattisgarhi-idahal-sabzi-recipe-it-is-made-by-mixing-urad-dal-curd-and-kochai-it-tastes-very-good-local18-9108845.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img