हैदराबाद. जो अपनी दमदार बिरयानी के लिए मशहूर है, अब एक नए स्वाद के पीछे पागल है और वह है अरेबियन मंदी. ये अरब देशों का पारंपरिक खाना इतना पॉपुलर हो गया है कि अब शहर के ज्यादातर रेस्तरां में बिरयानी से ज्यादा मंदी की चर्चा है. चलिए इसके बारे में आपको दिलचस्प जानकारी देते है. दरअसल इसका जन्मस्थान हैदराबाद का बरकास इलाका है. स्थानीय लोग बताते हैं कि बरकास में तो कई सालों से बिरयानी मिलनी भी बंद थी और लोगों ने मंदी के हैदराबादी वर्जन को ही अपना लिया, और अब तो यह ट्रेंड पूरे शहर में फैल चुका है. यह एक बड़ी प्लेट में परोसा जाने वाला खाना है, इसमें बिरयानी जैसे खुशबूदार चावल होते हैं और साथ में चिकन या मटन का बड़ा-सा जूसी टुकड़ा, जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है.
इसे बनाने की रेसिपी कुछ इस तरह है
सबसे पहले सारे मसालों को पीसकर पाउडर बना ले, चिकन को तैयार करने के लिए एक बर्तन में 2 चम्मच मसाला पाउडर ले, इसमें नींबू रस, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च पेस्ट मिला ले. चिकन के टुकड़ों पर यह मसाला लगा लीजिए. चिकन को कम से कम आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. एक पैन में चिकन के टुकड़ों को दोनों तरफ से धीमी आंच पर तल लीजिए. अब चावल को पकाने के लिए चावल को आधे घंटे पहले पानी में भिगो दीजिए, एक बड़े बर्तन में प्याज़ को हल्का भूरा होने तक भूनिए. अब इसमें 1 चम्मच मसाला पाउडर डालकर 2 मिनट भूने, 4. 1 लीटर पानी और चिकन स्टॉक क्यूब डालकर उबाल ले. इसमें भीगे हुए चावल डालकर पकाए जब तक पानी सूख न जाए और चावल नरम न हो जाएं. तैयार चावल में तला हुआ चिकन, मेवे और हरा धनिया डालकर सर्व करे.
हैदराबाद में यहां मिलती है बेस्ट मंदी
वैसे तो अब हर गली में मंडी मिल जाती है, लेकिन अगर असली मंडी का मजा लेना है तो बरकास मंदी, चंद्रयानगुट्टा जैसी जगहों पर ही अच्छी मंदी मिलती है. इसके अलावा आप अरेबियन कार्नर गाचीबोवली, कैब्रिटो इंद्रा नगर में भी इसे ट्राई कर सकते है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-people-trying-this-new-dish-instead-of-biryani-in-hyderabad-local18-ws-kl-9780089.html

















