Home Food हैदराबाद में द ग्रेट इंडियन आइसक्रीम टेस्टिंग चैलेंज 27 अप्रैल को

हैदराबाद में द ग्रेट इंडियन आइसक्रीम टेस्टिंग चैलेंज 27 अप्रैल को

0
2


Last Updated:

Ice Cream Festival: आइसक्रीम के शौकीनों के लिए हैदराबाद में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है. इसमें लोगों को आंखों पर पट्टी बांधकर आइसक्रीम का फ्लेवर बताना होता है.

आइसक्रीम खाइए और एक लाख रुपए इनाम भी ले जाइए! नहीं चखे होंगे ऐसे फ्लेवर

आइसक्रीम टेस्टिंग चैलेंज 

हाइलाइट्स

  • हैदराबाद में आइसक्रीम टेस्टिंग फेस्टिवल 27 अप्रैल को होगा.
  • सही फ्लेवर बताने पर एक लाख रुपए तक का इनाम मिलेगा.
  • बिरयानी और गुलकंद जैसे अनोखे फ्लेवर उपलब्ध होंगे.

Ice Cream Tasting Festival: शहर में एक मीठा उत्सव होने वाला है, जी हां, जल्द ही सिटी में द ग्रेट इंडियन आइसक्रीम टेस्टिंग चैलेंज की शुरुआत होने जा रही है. ये दिन आइसक्रीम प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है. यहां वे न केवल तरह-तरह की आइसक्रीम टेस्ट कर सकते हैं बल्कि सही जवाब देने पर एक लाख रुपए तक का इनाम भी जीत सकते हैं. चैलेंज ये है कि आंखों पर पट्टी बांधकर आइसक्रीम खानी होती है और बिना देखे सही टेस्ट गेस करना होता है.

द ग्रेट इंडियन आइसक्रीम टेस्टिंग चैलेंज क्या है?
आयोजकों के अनुसार यह एक अनूठा आयोजन है जहां आइसक्रीम के असतित्व का जश्न मनाया जाता है. यहां प्रतिभागियों को शीर्ष ब्रांडों, स्थानीय कारीगरों और प्रयोगात्मक स्वादों से विभिन्न प्रकार की आइसक्रीम का स्वाद लेने और रेटिंग देने का मौका मिलता है. क्लासिक वेनिला और चॉकलेट से लेकर पान-गुलकंद, मसालेदार आम या यहां तक कि बिरयानी-स्वाद वाली आइसक्रीम जैसे अनोखे स्वाद लोगों को मिलते हैं. इन अलग तरह के स्वादों पर सभी का रिएक्शन भी पता चलता है. इससे कंपनियों को मौका मिलता है कि वे सही निर्णय ले सकें.

टेस्टिंग प्रतिभागियों को मिलता है पुरस्कार
प्रतिभागियों की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें आइसक्रीम के फ्लेवर का अनुमान लगाना होता है. सही अनुमान लगाने वाले को प्रथम पुरस्कार में एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार विजेता को पचास हजार रुपए, वहीं तृतीय पुरस्कार विजेता को पच्चीस हजार रुपए दिया जाता है. साथ ही पच्चीस लोगों को लकी ड्रॉ दिया जाता है, लकी ड्रॉ विजेताओं को गिफ्ट हैम्पर दिया जाता है.

कब और कहां होगा ये आयोजन
यह आयोजन 27 अप्रैल को हैदराबाद के इरम मंजिल में होगा, जो सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा. इस चैलेंज में भाग लेने के लिए आप बुक माय शो, मेरेनवेंट और डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. साथ ही इस इवेंट में शामिल होने के लिए इन्हीं वेबसाइट्स से टिकट भी खरीद सकते हैं.

homeandhra-pradesh

आइसक्रीम खाइए और एक लाख रुपए इनाम भी ले जाइए! नहीं चखे होंगे ऐसे फ्लेवर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/andhra-pradesh/hyderabad-the-great-indian-ice-cream-tasting-challenge-to-be-held-on-27th-april-win-prize-upto-1-lakh-local18-9165200.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here