Home Food होममेड चाट मसाला रेसिपी: सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार, किसी भी...

होममेड चाट मसाला रेसिपी: सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार, किसी भी डिश में लाएगा चटपटा स्ट्रीट फ्लेवर

0
1


Homemade Chaat Masala Recipe: अगर आप चाहते हैं कि आपके चाट, पकौड़े या स्नैक्स में वही बाजार वाला चटपटा और स्ट्रीट-स्टाइल फ्लेवर आए, तो एक बार घर पर यह चाट मसाला जरूर ट्राई करें। बाज़ार के मसालों में अक्सर प्रिज़र्वेटिव और तेज़ नमक होता है, लेकिन घर का बना चाट मसाला न सिर्फ ताज़ा होता है बल्कि इसकी खुशबू भी दोगुनी होती है। बस 10 मिनट में बनने वाली इस रेसिपी में आपको वही असली खट्टा-तीखा और एरोमैटिक स्वाद मिलेगा, जिसकी वजह से हर डिश इंस्‍टेंटली चटपटी-मज़ेदार बन जाती है. चलिए, जानते हैं आसान तरीका.

चाट मसाला बनाने के लिए सामग्री-
साबुत धनिया – 1 कटोरी
जीरा – 1 कटोरी
साबुत काली मिर्च – 2-3 टेबलस्पून
सौंफ – 2 टेबलस्पून
अजवायन – 2 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते – 1/2 कप
काला नमक – 50 ग्राम
सूखी लाल मिर्च – 8-10
सोंठ पाउडर – 3-4 टेबलस्पून
अमचूर – 50 ग्राम
साइट्रिक एसिड – 2 टेबलस्पून
चीनी पाउडर – 3-4 टेबलस्पून

चाट मसाला बनाने का आसान तरीका (स्टेप-बाय-स्टेप)-

1. सूखे मसालों को भूनें:
एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गरम करें. उसमें साबुत धनिया, जीरा, साबुत काली मिर्च, अजवाइन और सूखी लाल मिर्च डालें. गैस की फ्लेम धीमी कर दें और मसालों को लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक कि इनसे हल्की खुशबू आने न लगे. ध्यान रहे मसाले जलें नहीं.

2. मसालों को ठंडा करें:
भुने हुए सभी मसालों को एक बाउल में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें. इससे ग्राइंडिंग आसान होगी और स्वाद भी सही बनेगा.

3. पुदीना पत्तियों को कुरकुरा करें:
अब उसी कड़ाही में ताज़े पुदीने की पत्तियां डालें और धीमी आंच पर भूनें. जब पत्तियां पूरी तरह सूखकर कुरकुरी हो जाएं, तब गैस बंद कर दें और इन्हें भी ठंडा होने दें.

4. मसालों को बारीक पीसें:
ठंडे हो चुके मसाले और पुदीना पत्तियां मिक्सर में डालें. पहले एक-दो बार ग्राइंड कर मोटा पाउडर बना लें. फिर इसमें काला नमक और साइट्रिक एसिड डालें और दुबारा पीसें, ताकि एकदम महीन और स्मूद चाट मसाला तैयार हो जाए.

5. बाकी पाउडर मिलाएं:
अब तैयार बेस मसाला एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें सोंठ पाउडर, अमचूर पाउडर और थोड़ा-सा चीनी पाउडर मिलाएं. सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें, ताकि स्वाद पूरी तरह बैलेंस हो जाए.

6. स्टोर करें:
तैयार सुगंधित चाट मसाला ठंडा होने पर एक एयरटाइट कांच की जार में भरकर रख दें. यह लंबे समय तक ताज़ा और फ्लेवरफुल बना रहेगा.

यह घर का बना चाट मसाला बाजार वाले मसालों से ज्यादा ताज़ा, हेल्दी और सुगंधित होता है—इसे चाट, पकौड़े, भल्ले, सलाद या किसी भी स्नैक पर छिड़कें और स्वाद को दोगुना करें!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-homemade-chat-masala-recipe-10-minutes-step-by-step-street-style-flavour-ws-el-9894471.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here