Dahi Bada Recipe: भारत की पारंपरिक रसोई में दही बड़ा एक खास व्यंजन माना जाता है, जिसे त्योहारों और खास मौकों पर बड़े चाव से खाया जाता है. व्यंजन विशेषज्ञ सीमा शुक्ला बताती है कि स्वादिष्ट दही बड़ा बनाने के लिए उड़द दाल को रातभर भिगोकर बारीक पीस लें. पेस्ट इतना गाढ़ा हो कि चम्मच से गिरे नहीं. इसे 10 मिनट तक अच्छी तरह फेंटकर इसमें नमक, जीरा, हींग, सूखा धनिया और हरी मिर्च मिलाएं, ताकि बड़े मुलायम बने. फिर मध्यम आंच पर सरसों के तेल में सुनहरा होने तक तले. इसके बाद तले हुए वड़ों को फेंटे हुए ठंडे दही में डालकर 1-2 घंटे भिगो दें. इससे बड़े नरम और स्वादिष्ट बनते हैं. तैयार दही बड़े मेहमानों को परोसें और स्वाद का आनंद लें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-try-something-new-and-spicy-this-holi-make-delicious-dahi-bada-at-home-local18-10237128.html








