Gunpowder Masala Recipe: गन पाउडर मसाला (Gunpowder Masala) एक फेमस साउथ इंडियन मसाला है, जिसे आमतौर पर दक्षिण भारतीय व्यंजनों में टेस्ट मेकर की तरह इस्तेमाल किया जाता है. इसे “पोट्टु मिलागु” या “पोडी” के नाम से भी जाना जाता है. यह मसाला अगर आप एक बार बनाना सीख लें तो यकीन मनिए, रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला इडली, डोसा आदि का स्वाद घर पर भी ला सकता है. यह मुख्य रूप से चावल, दाल और कई मसालों को भूनकर तैयार किया जाता है और इसका इस्तेमाल खाने के जायके को बढ़ाने के लिए किया जाता है. आप इसका इस्तेमाल सामान्य चावल, पराठे आदि में भी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसके बनाने का सिंपल तरीका.
गन पाउडर मसाला बनाने की विधि:
सामग्री:
1/2 कप उड़द दाल
1/4 कप सफेद तिल
1/2 कप चना दाल
12-13 सूखी लाल मिर्च
6-7 करी पत्ता
1 बड़ा चम्मच सूखा नारियल पाउडर
चुटकी भर हींग
आवश्यकतानुसार तेल
गन पाउडर बनाने का तरीका-
सबसे पहले एक पैन गर्म करें और उसमें चना दाल डालकर उसे ड्राई रोस्ट करें और ठंडा करने के लिए किसी प्लेट में रख दें. अब इसी पैन में उड़द दाल को ड्राई रोस्ट कर लें. उसे 5 मिनट भूनने के बाद इसे भी प्लेट में रख लें. अब इस पैन में तिल डालकर तब तक रोस्ट करें जब तक कि उनका रंग सुनहरा न हो जाए. अब इन्हें भी निकालकर प्लेट में रख लें.
अब इस पैन में 1 छोटा चम्मच तेल डालें और उसमें सूखी लाल मिर्च रोस्ट करें. 2 मिनट बाद इसमें करी पत्ता डालें और क्रिस्पी होने तक भून लें. इन्हें भी प्लेट में निकालें और ठंडा होने दें. अब सारी सामग्री जब ठंडी हो जाएं, तो उन्हें एक ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस लें. अब इसमें स्वादानुसार, नमक, हींग और नारियल पाउडर मिला मिलाएं और एक पाउडर बना दें. आपका गन पाउडर मसाला तैयार है.
इसे भी पढ़ें:नूडल्स के हैं दीवाने? कोलकाता स्टाइल कैन्टोनीज़ करें ट्राई, ग्रेवी-चाउमीन का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन, देखें रेसिपी
इन बातों का रखें ध्यान–
-मसाला और दाल को हमेशा धीमी आंच पर रोस्ट करें.
-मिर्च का स्वाद अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
-हेल्दी बनाना है तो इसमें 1 चम्मच फ्लैक्स सीड भी मिला सकते हैं.
ऐसे करें इस्तेमाल–
आप इसे चावल, डोसा, इडली, सब्जियों, चटनी आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बहुत टेस्टी और हेल्दी मसाला है, जो खाने के जायके को झट से बढ़ा देता है.
FIRST PUBLISHED : November 10, 2024, 18:45 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-gun-powder-masala-at-home-in-10-minutes-enhances-taste-of-south-indian-food-recipe-is-simple-follow-steps-8810921.html

















