Last Updated:
Aloo Tikki recipe : आज जैसे ही मैंने गरमागरम आलू टिक्की बनाई इसकी खुशबू ने पूरे घर के माहौल को बदल दिया. छोटे बच्चे और बड़े सभी रसोई में जुट गए. कह सकते हैं कि इस हल्की मसालेदार और क्रिस्पी टिक्की ने परिवार में हंसी और एक्साइटमेंट भर दिया. अगर आप भी घर का माहौल मजेदार बनाना चाहते हैं तो एक बार मिलजुलकर इस तरह बनाएं आलू टिक्की.
सोफे पर बैठे बच्चे अचानक रसोई की तरफ दौड़े, जब उन्हें आलू टिक्की(Aloo Tikki Recipe Easy) की खुशबू आई. किसी ने सब्जी काट देने में मदद के लिए पूछा तो किसी ने मसाला पीसने के लिए. इस तरह खुशनुमा माहौल किचन में हो तो फिर कुकिंग काम नहीं लगता, यह पिकनिक जैसा हो जाता है. दरअसल मेरे घर पर आलू टिक्की सिर्फ स्नैक नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो पूरे परिवार को जोड़ देता है. हल्की मसालेदार और क्रिस्पी टिक्की ने छोटे बच्चों से लेकर पापा और दादी, हर किसी को अपनी ओर खींचता है. इस तरह बनाने की पूरी प्रक्रिया जैसे एक छोटे ड्रामा की तरह ही था, आलू मैश करने से लेकर तवा पर सेकने तक, बच्चे घेर कर खड़े रहे और एक-एक प्रोसेस एन्जॉय करते रहे. इस तरह कह सकते हैं कि यह रेसिपी साधारण स्नैक जरूर है, लेकिन इसे बनाने से घर में हर किसी के चेहरे पर हंसी, एक्साइटमेंट और मोमेंट वाले पल आ जाता है.

आलू टिक्की चाट बनाने का आसान तरीका-
सामग्री-
उबले आलू – 4-5
हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
ब्रेड क्रम्ब्स – 3 टेबलस्पून
तेल – फ्राई करने के लिए
स्टेप-बाय-स्टेप विधि-

यह रेसिपी साधारण स्नैक जरूर है लेकिन इसे बनाने से घर में हर किसी के चेहरे पर हंसी, एक्साइटमेंट और मोमेंट वाले पल आप ला सकते हैं.
-सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ताज़ा हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएँ. अब इस मसालेदार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और हल्के हाथ से चपटा करें. इन टिक्कियों को ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें ताकि उन्हें सेकते समय क्रिस्पी टेक्सचर मिले.
-तवा या कड़ाही में तेल गरम करें और टिक्कियों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें. सेकने के दौरान पूरे घर में खुशबू फैलने लगती है, जो छोटे बच्चों और घरवालों को उत्साहित कर देती है. जैसे ही टिक्की सुनहरी और परफेक्ट हो जाए, इसे गरमागरम प्लेट में निकालें.
-अब इसे हरी चटनी और टमाटर सॉस के साथ परोसें. पहले बाइट पर बच्चों की खुशी और उनके उत्साहित चेहरे देखने लायक होते हैं. परिवार के बड़े भी तारीफ करने लगते हैं और हर कोई इस स्वादिष्ट स्नैक की तारीफ करता है. इतनी सरल विधि से तैयार यह आलू टिक्की बन जाती है घर का स्टार स्ट्रीट फूड, जो स्वाद, खुशबू और मनोरंजन का पूरा पैकेज देती है.
मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2008) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्रीम रिपोर्टर के तौर पर काम किया. हेल्थ, एजुकेशन, सिटी रिपोर्टिंग, कला, सामाजिक मुद्दों जैसे …और पढ़ें
मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2008) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्रीम रिपोर्टर के तौर पर काम किया. हेल्थ, एजुकेशन, सिटी रिपोर्टिंग, कला, सामाजिक मुद्दों जैसे … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-hot-aloo-tikki-recipe-in-winter-family-loved-street-food-at-home-follow-steps-in-hindi-ws-el-9894682.html

















