रामपुर: यूपी में रामपुर की नवाबी रसोई से जुड़ी कई रेसिपी आज भी यहां की पहचान बनी हुई है. इन्हीं में से एक पपड़ी हलवा है, जो 100 साल पुरानी विधि से बनाई जाती है. यहां बाजार नसरुल्ला खां स्थित इशरत मार्केट की एक दुकान पर यह खास हलवा तैयार किया जाता है. जहां अमानत भाई के परिवार की यह दुकान नवाबों के समय से ही हलवे के लिए मशहूर है.
जानें इस अनोखे हलवे की खासियत
पपड़ी हलवे को बनाने की प्रक्रिया काफी लंबी है. सबसे पहले गेहूं को रातभर पानी में भिगोया जाता है. फिर उसे सुखाकर उसमें से अंकुर (कल्ले) निकाले जाते हैं. इसके बाद इस गेहूं का आटा तैयार होता है. इस आटे को दूध, हल्की सूजी और शक्कर के साथ मिलाकर हलवा बनाया जाता है. इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और सुगंध दोनों खास बनते हैं.
नवाबों की पसंद को अब आम लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है.
नवाबों के लिए किया जाता था तैयार
रामपुर में लोगों द्वारा जाता है कि यह हलवा नवाबों के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाता था. उस दौर में इसे सिर्फ खास मौकों पर बनाकर नवाबों को परोसा जाता था. आज भी इसे उसी परंपरा और स्वाद के साथ बनाया जाता है. अमानत भाई का परिवार इसे पीढ़ियों से बनाता आ रहा है.
आज भी बना है पसंदीदा
इस हलवे की कीमत 800 रुपए प्रति किलो है, लेकिन इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. रामपुर के पपड़ी हलवे ने अपने अनोखे स्वाद और ऐतिहासिक महत्व से आज भी अपनी जगह कायम रखी है. ऐसे में अगर आप भी रामपुर घूमने आ रहे हैं, तो नवाबी तरीके से बनने वाले इस हलवे का स्वाद लेना न भूलें.
FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 11:14 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-papdi-halwa-special-food-of-100-years-old-recipe-from-time-of-rampur-nawabs-local18-8841600.html

















