दरभंगा : जलेबी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो हर किसी को पसंद आती है. मीठी और क्रिस्पी जलेबी नाश्ते में या किसी भी अवसर पर परोसी जाती है. आज हम आपको जलेबी बनाने की एक आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप घर पर ही होटल जैसी जलेबी बना सकते हैं. क्योंकि जलेबी का नाम आते ही बचपन की याद ताजी हो जाती है. जब स्कूल में 15 अगस्त और 26 जनवरी का समय आता था तो बचपन में यह भारतीय मिठाई हर किसी ने खाई होगी, तो लिए चलिए अपने घर पर इस भारतीय मिठाई को और स्वादिष्ट बनाते हैं.
जलेबी बनाने की सामग्री
1 कप मैदा , 1/2 कप चीनी , 1/2 चम्मच इनो , 1/2 चम्मच इलायची पाउडर , 1/2 चम्मच पानी , तेल या घी तलने के लिए. वहीं, चासनी के लिए 2 गिलास पानी , 1 गिलास चीनी और 2-4 इलायची दाने की आवश्यकता होती है.
जानें जलेबी की रेसिपी
1. सबसे पहले मैदा और चीनी को मिक्सी के जार में पीस लें.
2. मैदा और चीनी के मिश्रण में इनो और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
3. मिश्रण को 15 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि वह अच्छी तरह मिल जाए.
4. एक बोतल में मैदा का मिश्रण डालें और जलेबी का आकार दें.
5. तेल या घी को गरम करें और जलेबी को सुनहरा होने तक तलें.
6. चासनी बनाने के लिए, एक पतीले में पानी, चीनी और इलायची डालकर गरम करें.
7. चासनी को तब तक गरम करें, जब तक वह हाथ की उंगली पर चिपकने लगे.
8. तली हुई जलेबी को चासनी में डालें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
9. जलेबी को नाश्ते में परोसें और आनंद लें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-easy-recipe-revealed-for-hotel-style-crispy-jalebi-in-darbhanga-food-news-local18-ws-kl-9905226.html






