Last Updated:
Mau news: दुकानदार रामप्रवेश प्रजापति बताते हैं कि वह 2005 से मुंबई की फेमस वड़ा पाव बनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. हालांकि वह कभी मुंबई तो नहीं गए लेकिन रात में सपना देखा कि वह मुंबई का फेमस वड़ा पाव बना रहे हैं और सुबह ठेला लगाकर मजाक मजाक में वडा पाव बनाने का बिजनेस शुरू कर दिए.
मऊः रात में सपना देखे और सुबह वही बिजनेस शुरू कर दे. उसी बिजनेस से वह अच्छी कमाई कर रहा हो और उसके यहां लोगों की लाइन लग जाए. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के निवासी रामप्रवेश प्रजापति की कहानी जो रात में सपना देखा है और सुबह उसकी दुकान खोलकर काम शुरू कर देता है और आज बंपर कमाई कर रहा है.
20 साल पहले सपने में आया था बिजनेस आइडिया
घर पर तैयार करते हैं देशी चटनी
इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से मीठी चटनी, तीखी चटनी, फिर मसाला इसका बनता है, मसाले के बाद जो है कि इसका आलू मसाला बनता है, फिर काटने के बाद मसाला घाटी मसाला बनाते हैं और सब छिड़क कर उसे टेस्टी बनाया जाता है. पहले आलू को अच्छे से सभी प्रकार के मसाले को डालकर घूम जाता है फिर उसे बेसन में लपेटकर गोल आकार में अच्छे से तेल में छान कर निकाल दिया जाता है. जिससे इसे वडा पाव का स्वाद बढ़ जाए. फिर पाव लेकर उसे बीच से कटकर इसमें आलू मसाला और अन्य प्रकार के चटनी तथा मसाले छिड़क कर इसे हल्के तेल गर्म करके तवे पर सेक दिया जाता है जिससे इसका साथ काफी बढ़ जाता है.
20 का जोड़ा बेच रहे वड़ा पाव
इनकी दुकान की खास बात यह है कि यहां पर शिकायत का मौका देते हैं. इनका कहना है कि यदि अच्छा लगे तो मुस्कुरा कर जाएगी और अच्छा ना लगे तो शिकायत कर कर जाइए ताकि दोबारा आपको इससे बेहतर स्वाद में वडा पाव मिल सके. दोपहर 3 बजे से लेकर के समाप्त होने की गारंटी नहीं है चार घंटे दुकान लगता है क्योंकि 7 के बाद उनके यहां वडा पाव बचता नहीं है. इनके दुकान पर दो से तीन लोग कार्य करते हैं और सुबह से शाम तक काफी मात्रा में वडा पाव निकल जाता है. अगर बात करें प्राइस की तो उनके यहां ₹20 जोड़ा यहां मिलता है और स्वाद में ऐसा कि यदि एक बार आप खा लिए तो बार-बार यहां खाने के लिए मजबूर हो जाएंगे यही वजह है कि लोग यहां सिर्फ खाते ही नहीं है पैक करा कर घर भी लेकर जाते हैं.
About the Author

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/mau-dream-night-started-business-morning-earning-lot-mumbai-bada-pav-local18-ws-l-10044240.html

















