Last Updated:
Bread Rasmalai Recipe : घर में अचानक वीआईपी गेस्ट आ जाएं और समझ न आए कि क्या खास बनाएं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. रांची की कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बता रही हैं एक ऐसी आसान और झटपट बनने वाली मिठाई, जिसे आप घर में मौजूद ब्रेड और दूध से ही तैयार कर सकती हैं. यह ब्रेड रसमलाई स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि मेहमान भी पहचान नहीं पाएंगे कि यह बाजार की है या घर की बनी.

घर में गेस्ट आ जाएं और वह भी एकदम वीआईपी गेस्ट. उस समय अगर आपको समझ में ना आए कि क्या बनाएं, तो घर में पड़े हुए ब्रेड से ही आप तुरंत रसमलाई तैयार कर सकती हैं. रांची की जानी मानी कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि अगर आपके घर में ब्रेड का पैकेट और दूध रखा हुआ है. इसके साथ ही थोड़ा सा ड्राई फ्रूट है, तो फिर आपको सोचने की जरूरत नहीं है. बस इसी से आप आसानी से रसमलाई बना सकती हैं.

कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि सबसे पहले आपको पीला दूध तैयार करना पड़ेगा. इसके लिए सबसे पहले आप कढ़ाई में दूध लें और उसको उबाल आने तक खौलाते रहें. फिर इसमें थोड़ा सा केसर डालें, फिर कंडेंस्ड मिल्क डालना है और चलाते भी रहना है. फिर इसमें आपको कम से कम 4 बड़े चम्मच चीनी डालनी है.

इसके बाद आपके पास जितने भी ड्राई फ्रूट्स हैं. जैसे अगर आपके पास बादाम, काजू और पिस्ता यह तीनों हैं, तो बहुत बढ़िया है. इन तीनों को थोड़ा सा बारीक काट लें और इसे दूध में डाल दें और जब दूध अच्छे से खौल जाए. तब आप नीचे उतार लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें, अब आपको 6 से 7 पीस ब्रेड लेना है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अब आपको ब्रेड को सर्कुलर शेप में यानी गोल शेप में काट देना है. आप किसी कटोरी की मदद से भी काट सकते हैं. अब एक ब्रेड के ऊपर आपको एक पेस्ट लगाना है.

यह पेस्ट होगा मिल्क पाउडर और घर का बना हुआ शुद्ध क्रीम का. अगर बाजार का भी क्रीम है, तो कोई बात नहीं. इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. ऊपर चम्मच की मदद से लगा लें. इसे लगाने के बाद फिर से एक ब्रेड लेकर ऊपर में हल्के हाथों से चिपका दें और कोने-कोने से दबा दें.

इसके बाद आप इसे एक प्लेट में सर्व कर लें. जहां प्लेट में 3-4 ब्रेड स्टफ किया हुआ डाल दें और उसके ऊपर जो आपने येलो दूध तैयार करके रखा है. एकदम राबड़ी की तरह उसको डाल देना है. लीजिए बनकर तैयार है आपका ब्रेड रसमलाई. यह खाने में गजब का स्वादिष्ट लगता है. मेहमान बता नहीं पाएंगे कि यह बाजार का है कि घर का है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-bread-rasmalai-recipe-at-home-local18-10105163.html







