Last Updated:
5 Seeds and benefits for human health: लंबी उम्र जीने के लिए आपको हर दिन पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा. दालें, फलियां, अनाज, नट्स के साथ ही कुछ बीजों में भी ऐसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हेल्दी बॉडी के लिए आवश्यक होते हैं. अमेरिका स्थित गैस्ट्रोएंट्रॉलजिस्ट डॉ. पाल मैनिकम (Dr. Pal Manickam) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऐसे 5 बीजों के बारे में बताया है, जिनका सेवन रेगुलर करने से सेहत को भरपूर फायदा होता है. ये बीज बेहद शक्तिशाली होते हैं.
5 Seeds must include in diet: आप हर दिन रोटी, सब्जी, दाल, चावल, राजमा, छोले, फल, मांस-मछली, फलियां, नट्स खाते होंगे, लेकिन क्या आपकी रूटीन डाइट में किसी भी दिन ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर कुछ बीज (Seeds) शामिल होते हैं? आपका जवाब यदि नहीं है तो इसे जरूर डाइट में शामिल करें. ये छोटे-छोटे बीज दिखने में ही छोटे होते हैं, लेकिन इनके सेवन से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ होगा. अमेरिका स्थित एक गैस्ट्रोएंट्रॉलजिस्ट डॉ. पाल मैनिकम (Dr. Pal Manickam) के अनुसार, कुछ बीज इंसानों की सेहत को जबरदस्त तरीके से फायदे पहुंचाते हैं. डॉ. पाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऐसे 5 बीजों के बारे में बताया है, जिनका सेवन रेगुलर करने से सेहत को भरपूर फायदा होता है.
कद्दू के बीज
डॉ. पाल के अनुसार, कद्दू के बीज में मैग्नीशियम काफी अधिक होता है. एक मुट्ठी कद्दू के बीज डेली इनटेक की जरूरतों का लगभग 37 प्रतिशत पूर्ति करता है. मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करता है. हार्ट रिदम सही बनाए रखता है. इसमें ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो स्लीप को रेगुलेट करने वाले हॉर्मोंस में बदल जाता है. ऐसे में जिन लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती है, स्ट्रेस, थकान महसूस होती है, वे कद्दू के बीजों को जरूर खाएं.
चिया सीड्स
काफी लोग चिया सीड्स का सेवन करते हैं वजन घटाने के लिए. इसे पानी या दूध में डुबाने से इसका टेक्सचर जेल जैसा हो जाता है. इसमें सॉल्यूबल फाइबर भरपूर होता है. यह डाइजेशन को बूस्ट करता है. देर तक पेट भरा रखता है, जिससे आप अधिक खाने से बच जाते हैं. शरीर में ऊर्जा का स्तर दिन भर बनाए रखता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो आपके मस्तिष्क से लेकर दिल की सेहत तक को फिट रखता है. यह इंफ्लेमेशन को कम करता है. इसके सेवन से पेट की कार्य क्षमता में सुधार होता है. कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल बना रहता है. इसे दूध या पानी में 30 मिनट के लिए डुबाकर रखें. अब स्मूदी, ओटमील, दही में मिक्स करके खा सकते हैं.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-seeds-must-add-in-your-daily-diet-to-live-100-years-of-age-top-us-doctor-dr-pal-manickam-tells-their-amazing-health-benefits-ws-n-9671002.html

















