Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Ballia: बलिया जिले की मिठाइयां काफी फेमस हैं और इन्हीं में से एक है यहां का स्वादिष्ट पेड़ा. रेलवे स्टेशन के पास 50 साल पुरानी इस दुकान का पेड़ा खाने दूर-दूर से लोग आते हैं. इस होली आप भी घर पर ये पेड़ा बना सकत…और पढ़ें
लाजवाब देसी पेड़ा
हाइलाइट्स
- बलिया का पेड़ा 50 साल से मशहूर है.
- होली पर घर पर बनाएं यह खास पेड़ा.
- पेड़े की कीमत ₹260 प्रति किलो है.
बलिया: आज़ादी के आंदोलन में इतिहास रचने वाला बागी बलिया खानपान के मायने में भी किसी से कम नहीं है. यहां मिलने वाली देसी मिठाइयों का भी कोई जवाब नहीं है. इसी में से एक है देसी पेड़ा. बच्चों और नौजवानों को तो छोड़िए, बूढ़े और बुजुर्ग भी इस लाजवाब मिठाई के दीवाने हैं. इसे खरीदने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन लगती है. तो इस होली अगर आप भी गुजिया के साथ कुछ खास बनाना चाहते हैं तो इसकी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
50 साल पुरानी दुकान
दुकानदार छोटेलाल गुप्ता बताते हैं कि, “उनकी दुकान लगभग 50 साल पुरानी हो चुकी है. लेकिन, आज भी यहां का देसी पेड़ा सुर्खियों में है. गांव-देहात से शुद्ध दूध मंगाकर इस पेड़ा को बनाया जाता है.” दूर-दूर से लोग इसे खाने आते हैं और पैक कराकर घर भी ले जाते हैं. सालों बीत गए पर आज भी लोगों का इस मिठाई के प्रति प्यार कम नहीं हुआ.
कैसे बनती है ये मिठाई
इसका मेन स्वाद खूब देर तक घोटने से आता है. सबसे पहले शुद्ध दूध को जलाकर खोवा तैयार किया जाता है. धीमी आंच पर पकाते हुए इसे लगातार चलाया जाता है. अंत में जब यह दूध पककर एकदम गाढ़ा पेस्ट बन जाए, तब इसमें चीनी मिला दी जाती है. यह खुद मीठा होता है, इसलिए चीनी बहुत कम डाली जाती है. इसके बाद इसे घोंटा जाता है. याद रहे दूध पकाने से लेकर गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें कहीं ये बर्तन में चिपक न जाए. चीनी बहुत कम डालें.
क्या है इसकी कीमत
जब ये हाथ लगाने भर का ठंडा हो जाए (याद रखें पूरा ठंडा न करें वर्ना शेप ठीक नहीं आएगा), इसके बाद, छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गोलाकार यानी पेड़ा बनाया जाता है. इस पेड़े की कीमत ₹260 प्रति किलो होती है. हर कोई इस मिठाई को बड़े चाव से खाता है. तमाम ग्राहकों ने इसकी खूब तारीफ की.
कैसे पहुंचे यहां?
जिला बलिया के रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित हनुमानगंज पुल से ठीक दो कदम आगे दाहिने हाथ पर बच्चा लाल मिष्ठान भंडार की दुकान है. यहां यह पेड़ा आपको मिल जाएगा. साथ ही अगर घर पर इसे बनाना चाहते हैं तो ऊपर बतायी गई रेसिपी स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें, बेहतरीन पेड़ा बनकर तैयार हो जाएगा.
Ballia,Uttar Pradesh
February 13, 2025, 10:32 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-sweet-of-district-peda-50-old-year-shop-know-recipe-to-make-this-holi-festival-local18-9028785.html

















