Home Food 75 साल पुरानी इस दुकान में मिलते हैं गजब के पकौड़े, जबरदस्त...

75 साल पुरानी इस दुकान में मिलते हैं गजब के पकौड़े, जबरदस्त है स्वाद, खाने वालों की टूट पड़ती है भीड़

0
3



अंजू प्रजापति /रामपुर: रामपुर के थाना गंज स्थित एक पकौड़ी  की दुकान, जो 75 साल पुरानी है, आज भी लोगों के बीच खास पहचान बनाए हुए है. यह दुकान हर्ष अरोड़ा के दादा द्वारा शुरू की गई थी, जब वे पाकिस्तान से रामपुर आए थे. उनके दादा ने यहां पकौड़े बनाने की शुरुआत की थी और अब हर्ष अरोड़ा इस दुकान को चलाते हैं. यह दुकान अब तीसरी पीढ़ी तक पहुंच चुकी है और यहां रोजाना ताजे और कुरकुरे पकोड़े बनते हैं.  हर्ष अरोड़ा बताते हैं कि आलू-प्याज की मिक्स पकौड़ी  सबसे ज्यादा बिकती है. सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यहां पकौड़े खाने वालों का तांता लगा रहता है. ग्राहकों की जुबान पर यह पकौड़ी हमेशा रहती है.

पकौड़े बनाने में खास बात यह है कि इनमें घर के कूटे मसाले डाले जाते हैं, जो पकौड़ों का स्वाद और भी बढ़ा देते हैं. यहां आलू, प्याज, गोभी, पालक, मूली और बैगन जैसे कई प्रकार के पकौड़े बनाए जाते हैं. हर पकौड़ी का स्वाद अलग और ताजगी से भरपूर होता है, जो ग्राहकों को बार-बार खींच लाता है. पकौड़े पर चटपटी चटनी और चाट मसाला डालकर फिर इन पकौड़ों को पत्ते में डालकर ग्राहकों को परोसा जाता है. हर्ष अरोड़ा के अनुसार उनकी दुकान पर आलू-प्याज की मिक्स पकौड़ी सबसे ज्यादा बिकती है और इसके स्वाद का कोई जवाब नहीं है.

दुकान पर आने वाले लोग कहते हैं कि यहां का स्वाद बाकी जगहों से कहीं अलग है.  हर्ष अरोड़ा का कहना है कि यह दुकान एक परंपरा की तरह बन चुकी है, जो अब रामपुर की  पहचान का हिस्सा है. पकौड़ों की कीमत 160 रुपये किलो है, जो एकदम उचित है और ग्राहकों के बजट में फिट बैठती है.
समय के साथ इस दुकान की लोकप्रियता बढ़ी है, और यहां हर दिन नए ग्राहक पकोड़े खाने आते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-75-year-old-pakora-shop-is-popular-in-rampur-there-is-a-crowd-of-taste-lovers-local18-8875975.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here