Last Updated:
Paneer In White Gravy Recipe: आपने रेस्टोरेंट में अफगानी पनीर या फिर व्हाइट ग्रेवी वाला मलाई पनीर जरूर खाया होगा. इसका टेस्ट हटकर और लाजवाब होता है. कई लोग पनीर इस फॉर्म में पसंद करते हैं. ऐसे में आप भी घर पर ही एकदम आसान विधि से रेस्टोरेंट स्टाइल सफेद ग्रेवी वाला पनीर बना सकते हैं. जानते हैं रेसिपी.

व्हाइट ग्रेवी मलाई पनीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको इन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी. जैसे पनीर, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, कटा हुआ धनिया का पत्ता, पुदीना, प्याज, हरी मिर्च, काजू पानी में भीगे हुए, चीज दो स्लाइस, दही, फ्रेश क्रीम, नमक स्वादानुसार.

काली मिर्च, कसूरी मेथी, चाट मसाला, गरम मसाला, जीरा पाउडर, तेजपत्ता, मक्खन, तेल, पानी, दालचीनी, अदरक भी तैयार कर लें. सबसे पहले पनीर को मैरिनेट कर लें.

इसके लिए पनीर को गर्म पानी में धोने के बाद नींबू, अदरक-लहसुन का पेस्ट लगाकर रख दें. इसे अच्छे तरीके से सारे पनीर के टुकड़ों पर लगाएं.

अब मिक्सी के जार में धनिया के पत्ते, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, भीगे हुए काजू, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़े से पानी में पीस लें और पेस्ट बना लें. किसी बाउल को लेकर उसमे दही को फेंट लें.

फिर इसमें फ्रेश क्रीम डालकर दही के साथ मिलाएं. साथ में नमक, काली मिर्च, कसूरी मेथी, चाट मसाला, गरम मसाला, जीरा पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें. अब किसी ग्रिलर में या फिर नॉनस्टिक तवे पर पनीर को पकाएं.

एक तरफ से पकने के बाद पनीर को पलटकर निशान बन जाने तक सेकें फिर इसे निकाल लें. अब एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें. इसमें तेजपत्ता, इलायची, लौंग, दालचीनी और अदरक डालें.

जब ये भुन जाए तो इसमे काजू का पेस्ट डालकर भूनें. भुनने के लिए गैस को धीमा कर दें. पनीर डालकर सारी चीजों को पका लें. बस ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें. यह नान या लच्छा पराठों के साथ बेहतरीन टेस्ट करत है. एक बार इस स्टाइल में पनीर बनाएं, घर वाले फैन हो जाएंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-white-gravy-afghani-malai-paneer-recipe-delicious-cooking-tips-local18-ws-l-9670971.html

















