Home Food Aligarh Famous Handi Mutton: अलीगढ़ में हांडी मटन खाना है तो यहां...

Aligarh Famous Handi Mutton: अलीगढ़ में हांडी मटन खाना है तो यहां आइये.. स्वाद ऐसा कि उंगली चाट-चाट खाएंगे, सुबह से लगते हैं ऑर्डर

0
10


Last Updated:

Aligarh Famous Handi Mutton:अलीगढ़ में जहां एक तरफ पुरानी विरासत और हुनर की खुशबू बसी है, वहीं दूसरी तरफ यहां के खाने-पीने का स्वाद भी लोगों के दिलों में बस गया है. दोदपुर इलाके में स्थित गोल्डन रेस्टोरेंट आज अपने खास हांडी मटन के लिए शहर भर में मशहूर हो चुका है. जो भी एक बार यहां का हांडी मटन खाता है, उसका स्वाद लंबे वक्त तक ज़ुबान पर रह जाता है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

ताले के शहर अलीगढ़ मे स्थित गोल्डन रेस्टोरेंट मे मिलता है लाजवाब हांडी मटन. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यहां का हांडी मटन देसी मसालों से धीमी आंच पर पकाया जाता है.जिसकी खुशबू इलाके के हर कोने तक फैल जाती है. रेस्टोरेंट मालिक अकरम का कहना है कि असली स्वाद इसी स्लो कुकिंग में छिपा है, जिसमें मटन मसालों को पूरी तरह सोख लेता है और हर बाइट में एक अलग स्वाद देता है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

रेस्टोरेंट मालिक अकरम का कहना है कि हांडी मटन तैयार करने में इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले पूरी तरह घर पर पिसे हुए होते हैं. इनमें शामिल हैं लाल मिर्च, धनिया, हल्दी, गरम मसाला, दही और प्याज-टमाटर का गाढ़ा तड़का. इसे मिट्टी की हांडी में ढककर पकाया जाता है ताकि स्वाद और खुशबू दोनों बरकरार रहें. इस पारंपरिक अंदाज़ में पका हुआ मटन इतना नर्म होता है कि चम्मच से हल्का सा दबाने पर गल जाता है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि यह रेसिपी उनके परिवार की पुरानी नुस्खा है जो पीढ़ियों से चली आ रही है. पहले यह सिर्फ खास मौकों पर बनाया जाता था, लेकिन अब ग्राहकों की डिमांड पर हर रोज़ शाम के मेन्यू में शामिल है. वीकेंड पर तो यहां हांडी मटन की इतनी मांग होती है कि देर से पहुंचने वालों को अगली हांडी का इंतज़ार करना पड़ता है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

यहां का माहौल भी खाने के अनुभव को और खास बना देता है. सादा लेकिन साफ-सुथरी जगह, हल्की रोशनी और हांडी मटन की सुगंधित मसालों की खुशबू ये सब मिलकर एक देसी लज़्ज़त का एहसास कराते हैं. कई स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले मेहमान खास तौर पर गोल्डन रेस्टोरेंट का नाम सुनकर यहां हांडी मटन खाने पहुंचते हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

अगर आप घर पर ऐसा ही हांडी मटन बनाना चाहें, तो लगभग 1 किलो मटन लें. इसमें एक कप दही, दो बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, दो प्याज, दो टमाटर, आधा चम्मच गरम मसाला, और स्वादानुसार नमक डालें. इसे हांडी या गहरे बर्तन में धीमी आंच पर 45–60 मिनट तक पकाएं. पकने के बाद ऊपर से धनिया पत्ती और नींबू का रस डालें. अब तैयार है रेस्टोरेंट जैसा हांडी मटन.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

गोल्डन रेस्टोरेंट में हांडी मटन की एक प्लेट की कीमत 320 रूपये है, जबकि फुल हांडी चार लोगों के लिए 950 रूपये में मिलती है. साथ में नान, तंदूरी रोटी या स्टीम राइस लेने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है. रेस्टोरेंट डिलीवरी की सुविधा भी देता है, जिससे आप घर बैठे भी इस जायके का मज़ा ले सकते हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

गोल्डन रेस्टोरेंट का हांडी मटन अब सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि अलीगढ़ की फूड आइडेंटिटी बन चुका है. हर निवाले में देसी स्वाद, हर खुशबू में लाजवाब तड़का और हर प्लेट में संतुष्टि का एहसास मिलता है. अगर आप अलीगढ़ आएं तो दोदपुर के इस छोटे लेकिन मशहूर रेस्टोरेंट में हांडी मटन ज़रूर चखें. क्योंकि यह सिर्फ खाना नहीं बल्कि एक अनुभव है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अलीगढ़ में हांडी मटन खाना है तो यहां आइये.. स्वाद ऐसा कि उंगली चाट-चाट खाएंगे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/aligarh-the-famous-handi-mutton-from-golden-restaurant-in-aligarh-taste-is-so-delicious-local18-9772183.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here