Last Updated:
Aligarh Ke Pede: अलीगढ़ के तस्वीर महल चौराहे पर राकेश खंडेलवाल की दुकान के पेड़े मशहूर हैं. शुद्ध दूध से बने इन पेड़ों की कीमत ₹400 प्रति किलो है. दिल्ली, आगरा, गाजियाबाद तक डिमांड है.
Aligarh Ke Pede
हाइलाइट्स
- अलीगढ़ के पेड़े ₹400 प्रति किलो हैं.
- दिल्ली, आगरा, गाजियाबाद तक डिमांड है.
- राकेश खंडेलवाल की दुकान पर कई वैराइटीज हैं.
Aligarh Ke Pede: तस्वीर महल चौराहे की हलचल भरी फिज़ाओं में एक मिठास की खुशबू हर राहगीर को अपनी ओर खींचती है. यह है राकेश खंडेलवाल की मशहूर दुकान, जहां के पेड़े अलीगढ़ की पहचान बन चुके हैं. दशकों से यहां के पेड़े अपने शुद्ध स्वाद, मुलायम बनावट और पारंपरिक मिठास के लिए दूर-दराज़ से लोगों को लुभाते हैं. अगर आप अलीगढ़ आएं और राकेश खंडेलवाल के पेड़े न चखे, तो आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी. स्वाद में लाजवाब, मुंह में रखते ही कहेंगे वाह.
पेड़े की बढ़ी डिमांड
दुकानदार राकेश खंडेलवाल बताते हैं कि हमारे यहां गांव से शुद्ध दूध आता है. इसी दूध से हम खोवा बनाते हैं और फिर इसे भूनते हैं. इसके बाद यह खोवा पेड़े के लिए तैयार हो जाता है और इसमें केवड़ा और इलायची का मिश्रण मिलाते हैं. हमारे यहां पेड़े की कीमत ₹400 प्रति किलो है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और घर के लिए भी पैक करवा कर ले जाते हैं. अलीगढ़ के अलावा दिल्ली, आगरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में भी हमारे पेड़े जाते हैं. हमारे पेड़े की खास बात यह है कि यह बेहद स्वादिष्ट होता है और आपको मथुरा तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि मथुरा जैसा स्वादिष्ट पेड़ा यहां अलीगढ़ में ही मिल जाता है. हमारे पेड़े की काफी डिमांड रहती है.
पेड़े लोगों को बहुत पसंद हैं
राकेश खंडेलवाल बताते हैं कि हमारे यहां पेड़ों की कई वैराइटीज हैं जैसे इलायची पेड़ा, केवड़ा पेड़ा, केसर पेड़ा और नारियल बुरादा पेड़ा. हमारे यहां पेड़ों की मांग मंगलवार और शनिवार को ज्यादा होती है क्योंकि लोग इन्हें प्रसाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं. इसलिए इन दिनों पेड़ों की बिक्री ज्यादा होती है. 1990 से हम लगातार पेड़ा बना रहे हैं. हमारे पेड़े लोगों को बहुत पसंद हैं और हमें अच्छा रिस्पांस मिलता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-wonderful-pedas-are-found-in-the-city-of-locks-this-peda-will-fill-the-sweetness-in-the-mouth-2-local18-ws-d-9172922.html







