बहराइच: इन दिनों लखनऊ की मशहूर भेलपुरी बहराइच में धमाल मचा रही है. जिसको लोग दबाकर खा रहे हैं. अगर आप भी भेलपुरी का आनंद लेना चाहते हैं, तो जल्द करें, वरना देर जाएगी. आप को यहां एक दो नहीं बल्कि पूरे 3 स्वाद की भेलपुरी मिल जाएगी, जिसमे खट्ठी, मीठी, तीखे स्वाद शामिल हैं. हैं. जिसका स्वाद आप मात्र 30 रुपए में ले सकते हैं.
जानें कैसे है भेलपूरी का स्वाद
भेलपुरी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन हम जिस भेलपुरी की बात कर रहे हैं. इसका स्वाद बिल्कुल लाजवाब होता है. जिसमे एक दो नहीं बल्कि कई तरह की नमकीन लैय्या, चटनी, मसाले, नींबू प्याज डाल कर बनाया जाता है.
यहां 3 तरह की मिलेगी भेलपूरी
अगर आप भी भेलपुरी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आप पहले डिसाइड कर लें. आपको कौन सी खानी है. जिसमें से एक वैरायटी खट्टी, तीखी और दूसरी वैरायटी मीठी होती है. खट्टी वैरायटी में खटाई की स्पेशल चटनी के साथ स्पेशल मसाले डाले जाते हैं. वहीं, मीठी भेलपुरी की बात करें, तो इसमें खास तरीके की इमली की चटनी मसाले डालकर तैयार किया जाता है. जिसका आनंद आप मात्र 30 रुपए प्लेट में ले सकते हैं.
भेलपुरी की खास बातें
खाने के बाद अगर आपके बच्चों को छोटी-मोटी भूख लगी है, तो झटपट भेलपूरी बनाकर आप उनका पेट भर सकते हैं. जिसको बनाना बेहद आसान है. आप इसे घर पर भी बहुत आराम से बना सकते हैं.
भेलपुरी स्पेशल रेसिपी!
बरसात के मौसम में हर कोई हल्का खाना ही पसंद करता है. यही वजह है कि लोग खाने में काफी हल्की डाइट ही लेते हैं, जिस कारण से थोड़ी-थोड़ी देर में भूख लग जाती है. खासकर बात करें बच्चों की तो उन्हें तो हर थोड़ी देर पर कुछ खाने को चाहिए ही.वऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जो झटपट तैयार भी हो जाती है. इसे बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई पसंद भी करता है.
भेलपूरी बनाने के लिए जरूरी सामान
भेलपुरी बनाने के लिए आपको मुरमुरे, प्याज बारीक कटे, टमाटर बारीक कटे, आलू उबला , हरी चटनी, इमली चटनी, हरी मिर्च कटी, चाट मसाला इन सब सामग्रियों को मात्र अनुसार लेना पड़ेगा. इसके बाद आपको खाकर मजा आ जाएगा. बस इन सभी सामग्रियों को लेना है और आप अपने मात्रा अनुसार आपस में मिला लेना है. इसके बाद आपकी स्वादिष्ट भेलपुरी तैयार हो जाएगी.
FIRST PUBLISHED : October 14, 2024, 09:54 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/bahraich-taste-of-lucknow-famous-spicy-bhelpuri-food-recipe-fill-your-stomach-30-rupees-local18-8768415.html







