Home Food Bajra khichdi recipe: सर्दी में चाहिए एक्‍स्‍ट्रा एनर्जी तो घर पर बनाएं...

Bajra khichdi recipe: सर्दी में चाहिए एक्‍स्‍ट्रा एनर्जी तो घर पर बनाएं देसी बाजरे की खिचड़ी, स्‍वाद बेमिसाल, बनाना भी आसान

0
0


How To Make Bajra Khichdi At Home : सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और एनर्जी बनाए रखने के लिए बाजरा सबसे बेहतरीन अनाज माना जाता है. बाजरा आयरन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो ठंड के मौसम में शरीर को ताकत देता है. देसी बाजरे की खिचड़ी न सिर्फ हल्की और पचने में आसान होती है, बल्कि इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है. मूंग दाल और घी के साथ बनी यह डिश राजस्थान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दियों का पारंपरिक भोजन है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

बाजरा खिचड़ी बनाने की विधि-

सामग्री-

  • 1/2 कप बाजरा (whole bajra), 8 घंटे के लिए भिगोकर छाना हुआ
  • 1/2 कप पीली मूंग दाल (yellow moong dal), धोकर छानी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 टेबल-स्पून घी (ghee)
  • 1 टी-स्पून जीरा (cumin seeds)
  • 1/2 टी-स्पून हींग (asafoetida)
  • 1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder)

बाजरा खिचड़ी बनाने की विधि-

बाजरा और दाल पकाना:
सबसे पहले बाजरा, मूंग दाल, नमक और लगभग 2 कप पानी एक प्रेशर कुकर में डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर इसे 4 सीटी आने तक पकाएं. कुकर का ढक्कन खोलने से पहले भाप पूरी तरह निकल जाने दें.

तड़का तैयार करना:
अब एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें. इसमें जीरा डालें और जब यह चटकने लगे, तो हींग और हल्दी पाउडर डालें. कुछ सेकंड तक भूनें ताकि खुशबू आने लगे.

मिश्रण मिलाना:
अब इसमें पके हुए बाजरा और मूंग दाल का मिश्रण डालें. अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं. मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि सभी स्वाद अच्छी तरह मिल जाएं.

सर्व करने का तरीका:
गरमागरम बाजरा खिचड़ी को देसी घी के साथ सर्व करें. चाहें तो साथ में दही, पापड़ या लहसुन की चटनी रख सकते हैं.

क्यों है बाजरा खिचड़ी सर्दियों में खास?

-बाजरा शरीर को अंदर से गर्म रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है.
-इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है.
-मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिससे यह खिचड़ी हेल्दी और एनर्जेटिक बनती है.
-देसी घी इसमें न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि बॉडी को नेचुरल फैट भी देता है.

अगर आप स्वाद में ट्विस्ट चाहते हैं, तो इसमें हरी मटर, अदरक या थोड़ा गरम मसाला डालकर ट्राई करें. इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा. तो इस सर्दीघर पर बनाएं पौष्टिक और स्वाद से भरपूर बाजरे की खिचड़ी. ये डिश न सिर्फ पेट भरेगी, बल्कि दिनभर एनर्जी से भी लबरेज रखेगी. (Image : poonambachhav.blogspot)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-healthy-winter-recipe-how-to-make-bajra-khichdi-at-home-for-energy-and-warmth-homemade-millet-moong-dal-dish-for-immunity-boost-ws-el-9848586.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here