Home Food Bathua Paratha Recip। बथुआ पराठा रेसिपी

Bathua Paratha Recip। बथुआ पराठा रेसिपी

0
1


Bathua Paratha Recipe : सर्दियों का मौसम अपने साथ ढेर सारी हरी सब्जियां लेकर आता है, और इन्हीं में से एक है बथुआ. ज्यादातर लोग इसे साग बनाकर खाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बथुआ पराठा भी उतना ही मजेदार होता है. ठंड के दिनों में पराठों का स्वाद वैसे ही अलग होता है, लेकिन जब इनमें बथुए जैसी पौष्टिक पत्तियां मिल जाती हैं, तो नाश्ता और भी खास बन जाता है. आम तौर पर लोग आलू, गोभी या मूली के पराठे ज्यादा बनाते हैं, पर अगर इस बार कुछ अलग ट्राई करना है तो बथुआ पराठा आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन है. इसका स्वाद हल्का, सुगंध मिट्टी जैसा और टेक्सचर नरम होता है, जो पहली ही बाइट में मन खुश कर देता है. आजकल लोग हेल्दी खाने की ओर भी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, और बथुआ इस मामले में काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन, फाइबर और कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ठंड के मौसम में मजबूत रखते हैं. इसी कारण बथुआ पराठा सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसकी खास बात ये है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें कोई भारी-भरकम सामग्री भी नहीं लगती. बस थोड़ा बथुआ, मसाले और आटा और मिनटों में तैयार हो जाता है एक बढ़िया नाश्ता, जिसे बच्चे से लेकर बड़े सभी पसंद करेंगे.

अगर आप अपने रोज़ के नाश्ते में कुछ नया ट्विस्ट जोड़ना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताई गई रेसिपी जरूर आज़माएं. चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

बथुआ पराठा के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients For Bathua Paratha)
-आटा – 2 कप
-नमक – स्वाद के अनुसार
-तेल या घी – जरूरत के अनुसार
-बथुआ – 1 कप (धोकर बारीक कटा हुआ)
-हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
-जीरा – 1 चम्मच
-अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
-अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
-अमचूर – आधा चम्मच
-लाल मिर्च – आधा छोटा चम्मच
-हल्दी – आधा छोटा चम्मच
-धनिया पाउडर – 1 चम्मच
-पानी – जरूरत के अनुसार

बथुआ पराठा कैसे बनाएं? (How To Make Bathua Paratha)
1. आटा तैयार करना
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा डालें. इसमें थोड़ा नमक और 2 चम्मच तेल या घी मिलाएं. अब हाथों से इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें, ताकि आटे में हल्की सी नरमी आ जाए.

Bathua Paratha Recipe

2. बथुआ और मसाले मिलाना
बथुआ को पहले साफ पानी से धोकर सूखा लें. फिर इसे बारीक काट लें और आटे में मिला दें. इसके बाद हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और अमचूर डालें. चाहें तो मसालों का स्तर अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकते हैं.

अब जीरा और अजवाइन आटे में डालें. यह दोनों चीजें पराठे में खास खुशबू और हल्का कुरकुरापन लाती हैं.

3. आटा गूंथना
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें. ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा ढीला. आटा तैयार होने पर इसे ढककर लगभग 15 मिनट तक रखें, जिससे ये नरम हो जाए और बेलने में आसानी हो.

Bathua Paratha Recipe

4. पराठा बेलना और सेंकना
तवा गर्म करें. आटे की लोई बनाएं और गोल पराठा बेल लें. इसे गर्म तवे पर डालें और हल्का पकने दें. जब एक तरफ हल्के भूरे निशान दिखें, तब इसे पलट दें.

अब दोनों तरफ थोड़ा तेल या घी लगाकर पराठे को अच्छे से सेंकें. पराठा जब दोनों तरफ से सुनहरा दिखने लगे, तब इसे प्लेट में उतार लें.

5. परोसने का तरीका
बथुआ पराठा आलू की सब्जी, दही, मिर्च का अचार या हरी चटनी किसी भी चीज के साथ खूब मजेदार लगता है. चाहें तो इसके ऊपर थोड़ा मक्खन भी लगा सकते हैं, जो इसके स्वाद को और बढ़ा देता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-winter-special-bathua-paratha-recipe-for-breakfast-try-it-in-winters-ws-ekl-9920584.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here