Beetroot Halwa Recipe: जब मिठाई की बात आती है, तो अक्सर दिमाग में गाजर का हलवा या सूजी का हलवा ही आता है, लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर का हलवा ट्राई किया है? यह सिर्फ दिखने में लाल और आकर्षक नहीं होता, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. चुकंदर आयरन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो खून की कमी दूर करने और स्किन को नैचुरल चमक देने में मदद करता है. इसको दूध, घी और मेवों के साथ पकाने पर यह एक शानदार सुपरफूड डेजर्ट बन जाता है. चुकंदर का हलवा बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाना भी आसान है और आप इसे अपनी पसंद के अनुसार मीठा या हल्का बना सकते हैं, अगर आप हेल्दी लेकिन टेस्टी डेजर्ट चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है. इस आर्टिकल में हम स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि कैसे घर पर आसानी से और स्वादिष्ट चुकंदर का हलवा बनाया जा सकता है.
चुकंदर का हलवा खाने के फायदे
-खून बढ़ाने में मददगार: चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जो खून की कमी को दूर करता है.
-स्किन के लिए अच्छा: इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को नैचुरल ग्लो देते हैं.
-पाचन में सहायक: फाइबर की मौजूदगी से पाचन सुधरता है.
-हेल्दी स्वीट विकल्प: चीनी कम करके या गुड़/खजूर डालकर यह हलवा सेहतमंद बन सकता है.
चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
-चुकंदर -500 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
-फुल क्रीम दूध -1 कप
-चीनी -½ कप (स्वाद अनुसार)
-शुद्ध देसी घी -3-4 बड़े चम्मच
-मावा -50 ग्राम
-इलायची पाउडर -½ चम्मच
-कटे हुए मेवे -¼ कप (बादाम, काजू, पिस्ता)
चुकंदर का हलवा बनाने का तरीका
1. चुकंदर भूनना: सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही लें. इसमें घी गर्म करें और कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालकर 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें. इससे कच्चापन निकल जाएगा और हलवा की खुशबू बढ़ेगी.

2. दूध डालना: भुने चुकंदर में दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि हलवा नीचे से न जले.
3. चीनी मिलाना: दूध सूखने के बाद चीनी डालें. हलवा थोड़ा पानी छोड़ेगा, इसे तब तक पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए.
4. मावा और इलायची डालना: अब इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालें. मावा हलवे को क्रीमी टेक्सचर देता है. इसके बाद इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.
5. मेवे सजाना: छोटे पैन में घी गर्म करके मेवे हल्का भून लें और हलवे के ऊपर डालें.
6. हेल्दी विकल्प: अगर चाहें तो चीनी की जगह गुड़ या खजूर का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं.

सलाह और टिप्स
-हलवे को बीच-बीच में लगातार चलाते रहें ताकि नीचे से न जले.
-दूध कम-ज़्यादा करके हलवे की गाढ़ाई अपने हिसाब से कर सकते हैं.
-मावा और मेवे डालने से हलवा और भी स्वादिष्ट और रिच बनता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-beetroot-halwa-recipe-healthy-easy-delicious-dessert-ws-ekl-10133040.html







