Home Food Bobra Roti: कभी खाया है छत्तीसगढ़ी का मीठा बोबरा? ऐसी मिठास जीत...

Bobra Roti: कभी खाया है छत्तीसगढ़ी का मीठा बोबरा? ऐसी मिठास जीत लेगी दिल, फटाफट नोट करें ये आसान रेसिपी – Chhattisgarh News

0
7


Bobra Roti: छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों में से एक है बोबरा रोटी, जिसे कई जगहों पर मीठी पूरी भी कहा जाता है. यह स्वाद में कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है, बोबरा बनाने के लिए चावल या चावल का आटा, गेहूं का आटा, गुड़, बेकिंग सोडा और तेल की जरूरत होती है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे त्योहारों और खास मौकों पर जरूर बनाया जाता है.

जरूरी सामग्री
बोबरा बनाने के लिए चावल या चावल आटा, गेहूं आटा, गुड़, बेकिंग सोडा और तेल की जरूरत होती है.

जानिए बोबरा बनाने की पूरी रेसिपी

• बोबरा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पानी में भीगा कर 4 से 5 घंटे के लिए रखें, उसके बाद उस गीले चावल को मिक्सर की सहायता से पीस ले.

• उसके बाद एक बर्तन में इस चावल आटा को ले और उसमें थोड़ा सा गेहूं आटा डाले उसके बाद इसमें स्वादानुसार मीठा करने के लिए गुड़ या शक्कर डाले फिर अच्छे से सभी को मिला लें.

• यदि आप गुड़ का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे थोड़े पानी में घोलकर छान लें ताकि गुड़ अच्छे से घुल जाए उसमें मौजूद बारीक कंकड़ निकल जाए.

• फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें, ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा हो आप चाहें तो इस घोल में एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल सकते हैं.

• उसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो एक बड़ी चम्मच की सहायता से तैयार घोल को गरम तेल में डालें (जैसे मालपुआ तलते हैं).

• उसके बाद मध्यम आंच में बोबरा को तले ओर जब एक तरफ हल्की से लाल हो जाते उसके बाद पलटा कर दूसरे तरफ तले, दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें.

• अच्छे से तलने के बाद बोबरा को बाहर निकालने के लिए छन्नी की सहायता से तैयार बोबरा को तेल से निकालकर एक प्लेट में रख ले अब आपका स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन बोबरा खाने के लिए तैयार है.

• अब स्वादिष्ट मीठा व्यंजन बोबरा को परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ मजे लेकर खा सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bobra-roti-traditional-sweet-dish-know-easy-recipe-local18-9851490.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here